अलीगढ़लीक्स…(28 December 2021 Agra News) अलीगढ़ में कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या के लिए आगरा की आटोमोबाइल शोरूम के मैनेजर की कार इस्तेमाल की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आया सामने। नीले रंग की बलेनो कार से बदमाश पहुंचे, फारच्यूनर में बैठे कारोबारी संदीप गुप्ता के एक के बाद एक तीन गोली मारकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव एटा पहुंचे, यहां लोगों की भीड़ लग गई।
सोमवार रात को रामघाट रोड पर गांधी आई हास्पिटल के पास सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। संदीप गुप्ता फारच्यूनर कार से अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के मैनेजर को उनके घर छोड़ने जा रहे थे। उन्होंने अपनी कार को एक पान के खोखे के सामने रुकवाया और ड्राइवर को पान लाने के लिए भेज दिया। जबकि स्कोर्पियों में चल रहे पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मी आगे निकल गए थे। इसी दौरान नीले रंग की बलेनो आकर रुकी, बलेनों से उतरे बदमाशों ने फारच्यूनर में जिस तरफ संदीप गुप्ता बैठे थे उस तरफ शीशे से सटाकर एक के बाद एक तीन गोली चलाई और फरार हो गए। संदीप गुप्ता को अस्पताल ले जाया गया लेकिन मौत हो चुकी थी।

आगरा के प्रेम मोटर्स के मैनेजर की कार से पहुंचे थे बदमाश
पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस कार से बदमाश संदीप गुप्ता की हत्या के लिए पहुंचे थे वह प्रेम मोटर्स रुनकता के मैनेजर दसगुरु की थी। सदगुरु ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 14 अक्टूबर को वे बलोनों कार से सिकंदरा से रुनकता जा रहे थे। बदमाशों ने उनकी कार रुकवा ली और कार में बैठ गए। उन्होंने फरह टोल प्लाजा के पास कार से फेंक कर चले गए, इस मामले में प्रेम मोटर्स के मैनेजर सदगुरु की तहरीर पर मथुरा में कार लूट का मुकदमा दर्ज है।
सिर और फेंफड़ों में लगी गोली
संदीप गुप्ता का पोस्टमार्टम सोमवार को हुआ, पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों के न पहुंचने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में तीन गोली मिली हैं। इसमें से एक गोली सिर में लगी थी, कनपटी की तरफ से गोली सिर तक पहुंची थी और गोली सिर में फंसी हुई थी। जबकि दूसरी गोली एक्सरे कराने पर फेफड़े में मिली। तीसरी गोली जैकेट में फंसी मिली। गोली .32 बोर की बताई जा रही है। सिर और फेंफड़ों में गोली लगने से अत्यधिक रक्तस्राव से संदीप गुप्ता की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई है। पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया और वीडियोग्राफी भी कराई गई।