आगरालीक्स… आगरा में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, हत्या के पीछे 20 रुपये के रीचार्च का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस फोर्स पहुंच गया है और मामले की छानबीन में जुटा है।
गैलाना, सिकंदरा निवासी उदयराम जैन घर में परचून की दुकान चलाते थे। वह रिचार्ज कूपन भी बेचते थे। बेटा वेदप्रकाश शमसाबाद के एक स्कूल में शिक्षक है। उनकी दुकान पर मोहल्ले की रहने वाली सुशीला देवी का बेटा विक्कू दोपहर तकरीबन 3:30 बजे 20 रुपये का रिचार्ज कूपन लेने आया था। कुछ देर बाद वह लौटकर आया। उसने उदयराम से कहा कि कूपन से मोबाइल रिचार्ज नहीं हो रहा है। वापस करने की कहने लगा। इस पर उदयराम ने चेक किया तो कूपन स्क्रैच हो चुका था। उन्होंने कूपन वापस करने से इंकार कर दिया। इस पर विक्कू वापस गया। एक घंटे बाद उसकी मां सुशीला देवी आई। उसने कूपन वापस करने का दबाव बनाया।
उदयराम के मना करने पर उनके दो थप्पड़ मार दिए। इसके बाद घूंसा भी मारा। दुकान का सामान भी फेंक दिया। लोगों के जुटने पर वह चली गई। शाम तकरीबन सात बजे उदयराम घर के बाहर टहल रहे थे। बेटा दुकान में बैठा था। तभी विक्कू का भाई सनी बाइक से आया। उसने तमंचा निकालकर उदयराम के सीने में गोली मार दी और भाग गया। उदयराम जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज परिवारीजन आ गए। बेटा उन्हें नजदीक के अस्पताल में लेकर गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गया। मृतक के बेटे वेदप्रकाश ने सनी सिकरवार, उसके दो भाई और मां सुशीला के खिलाफ तहरीर दी है। एएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
नौ मई को युवती के हाथ में मारी गोली
आगरा में एक युवती के हाथ में गोली मार दी, बच्चा बाल बाल बच गया, गोली किसने मारी और कहां से चली यह पता नहीं चल सका है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मंगलवार दोपहर में ट्रांस यमुना फेस दो निवासी हेमलता पत्नी शैलेन्द्र छत पर कपड़े धोने गई थीं। उनका पांच वर्षीय पुत्र दिव्यांशु और बहन कमला पास ही बैठी थीं। कमला के मुताबिक इसी बीच कॉलोनी की किसी छत से अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी, जो उनके दाएं हाथ में आकर लगी। पास ही खोखा पडा था । शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने घायल हेमलता को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, लेकिन सुराग नहीं मिला। लोगों का कहना था कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी थी। वह कहां से चली यह पता नहीं लगा। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार पांडेय ने बताया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमलावर का सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Leave a comment