Thursday , 4 June 2026
Home agraleaks By taking these measures before Ganesh Visarjan, work will be done
agraleaksअध्यात्म

By taking these measures before Ganesh Visarjan, work will be done

178

आगरालीक्स(17th September 2021 Agra News)…गणेश विसर्जन से पहले बन जाएंगे बिगड़े काम. ये करें उपाय.

रविवार को होगा विसर्जन
गणेश विसर्जन इस बार 19 सितंबर रविवार को है। यह अनंत चतुर्दशी वाले दिन ही मान्य रहेगा। इस दिन जिन लोगों ने अपने घर, मकान, ऑफिस स्टोर या सार्वजनिक जगहों पर गौरीपुत्र श्री गणेश भगवान की स्थापना की है, वे लोग अनंत चतुर्दशी वाले दिन ही प्रभु श्री गणेश जी का विसर्जन नदियों में करेंगेे। आगरा में प्रशासन द्वारा बनाए गए कुंडों में विसर्जन किया जाएगा।

ये करें आसान उपाय
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता के साथ-साथ और भी कई नामों से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश सभी तरह के दुख दर्द दूर कर देते हैं। गणेश जी के विसर्जन से पहले ये आसान उपाय करके आप अपने दोषों को सदैव के लिए दूर कर सकते हैं।

बिगड़ा काम बन जाएगा
उन्होंने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि हम किसी काम के पूरे होने के लिए लगातार कोशिश करते हैं, पर वो पूरा नहीं हो पाता है। अब आप चिंता छोड़कर, चार नारियल एक माला में पिरोकर गणेश जी को अर्पित करें। आपका काम बन जाएगा।

पंडित ह्रदय रंजन शर्मा

परीक्षा में असफलता
अगर आप परीक्षा में बार—बार असफल हो रहे हैं या आप नौकरी के लिए इंटरव्यू में असफल हो रहे है, तो कच्चे सूत में सात गांठ लगाकर जय गणेश, काटो क्लेश मंत्र का जाप करें। उस सूत को पर्स में रखें, आपकी समस्या समाप्त हो जाएगी।

किस्मत नहीं दे रही है साथ
अगर आपका भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है और आप उसे अपने अनुकूल बनाना चाहते हैं, तो गजानन का जलाभिषेक करके लड्डू का भोग लगाके प्रार्थना करने से आपका आप का काम हो जाएगा।

समस्याओं का ऐसे करें समाधान
यदि आप किसी समस्या से लगातार परेशान है तो गणपति का स्वरूप कहे जाने वाले हाथी को हरा चारा खिलाकर प्रार्थना करने से आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

धन प्राप्ति के लिए
अगर आप तंगी से परेशान है और धन प्राप्ति करना चाहते हैं तो प्रात: काल उठकर स्नान करें और गाय को शुद्ध घी व गुड़ का भोग लगाएं। आपकी समस्या जल्द समाप्त होगी।

अगर आता है ज्यादा गुस्सा
अगर आपकी गुस्सैल प्रवत्ति से आपको कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तो आप लाल रंग का फूल सात दिनों तक भगवान गणेश को चढ़ाएं आपका क्रोध खत्म हो जाएगा।

तुतलाहट दूर करता है ये उपाय
कभी—कभी देखा जाता है कि आपका बच्चा बचपन से ही वाणी दोष से ग्रसित होता है। यदि आप उसकी और वाणी से तुतलाहट खत्म करना चाहते है तो केले की एक माला बनाकर भगवान गणेश को चढ़ाने से इस दोष से मुक्ति मिलती है।

पारिवारिक कलह से बचने के उपाय
आपका परिवार अगर पारिवारिक कलह से जूझ रहा है, तो बुधवार के दिन गणेश जी की प्रतीकात्मक मूर्ति बनाकर घर के मंदिर में स्थापित करें और रोज उसकी पूजा करें। ऐसा करने से सुख बना रहता है। घर के मुख्य दरवाजे के पास गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 04 June 2026

आगरालीक्स…गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. पढ़ें...

अध्यात्म

Rashifal Wednewsday, 03 June 2026

आगरालीक्स…03 जून बुधवार का राशिफल. कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 02 June 2026

आगरालीक्स….02 जून मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 01 June 2026

आगरालीक्स…सोमवार को शिव जी की कृपा पाएंगे इन राशियों के जातक. पढ़े...

error: Content is protected !!