आगरालीक्स… चार्टर्ड अकाउंटेंट इंस्टीट्यूट (आईसीएआई) ने चुनाव के चलते सीए परीक्षा कार्यक्रम बदला। नीट परीक्षा 23 जून को होगी..
7 मई की परीक्षा अब 9 मई को
चार्टर्ड अकाउंटेंट इंस्टीट्यूट के अधिकारियों के अनुसार, सीए की परीक्षा मई में ही होगी। संशोधित कार्यक्रम में समूह 1 के लिए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम की 7 मई की परीक्षा अब 9 मई को होगी।
समूह-2 इंटर की परीक्षा का कार्यक्रम
समूह 2 के लिए इंटर की परीक्षा 11, 15 व 17 मई को होगी, जो पहले 9, 11 व 13 मई को होनी थी। फाइनल परीक्षाओं के लिए समूह 1 के लिए 6 मई की परीक्षा अब 8 मई को होगी। समूह 2 के लिए, परीक्षा 10, 14 व 16 मई को होगी, जो पहले 8, 10 व 12 मई को होनी थी।
नीट पीजी परीक्षा 23 जून को नतीजा 15 जुलाई को
मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए सात जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 23 जून को होगी। नतीजा 15 जुलाई को आएगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 5 अगस्त से 15 अक्तूबर के बीच अलग-अलग चरणों में काउंसलिंग की जाएगी।
16 सितंबर से सभी कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा, जिसमें शामिल होने के लिए 21 अक्तूबर अंतिम तिथि होगी। बीते वर्ष परीक्षा 5 मार्च को हुई थी और 14 मार्च को परिणाम जारी हुआ था।