अयोध्यालीक्स… रामलला कचनार के फूलों से बने गुलाल से होली खेलेंगे,वैज्ञानिकों ने तैयार किया खास गुलाल..
कचनार के फूल
अवधपुरी के भव्य-दिव्य अयोध्या राम मंदिर में विराज रहे श्री रामलला इस बार कचनार के फूलों से बने गुलाल से होली खेलेंगे।
खासतौर से बनाया गया है गुलाल
विरासत को सम्मान देने के भाव के साथ सीएसआईआर-एनबीआरआई के वैज्ञानिकों ने कचनार के फूलों से बने गुलाल को खासतौर पर तैयार किया है। यही नहीं, हीं वैज्ञानिकों ने गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर के चढ़ाए हुए फूलों से भी एक हर्बल गुलाल तैयार किया है।