आगरालीक्स.. आगरा आए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने पुराने और नए प्राजेक्ट की घोषणा की, आगरा को करीब 65 करोड के प्रोजेक्ट दिए गए हैं।
शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन वाटरवक्र्स, जीवनी मंडी पहुंचे, यहां उन्होंने प्रमुख योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया।
ये हैं योजनाएं
कान्हा उपवन : नरायच में 9.30 करोड़ रुपये से उपवन बना है। जहां एक हजार बेसहारा पशु रखे जा सकते हैं। इसके अलावा बंदर, सूकर सहित अन्य जानवर भी रखे जाएंगे।
स्मार्ट हेल्थ सेंटर : नगर निगम के द्वार पर स्मार्ट हेल्थ सेंटर बनकर तैयार हो गया है। शहर में नौ और सेंटर बनेंगे। यह छह करोड़ रुपये से बनाए जाएंगे।
300 एमटी का खाद का प्लांट : कुबेरपुर स्थित खत्ताघर में 300 मीट्रिक टन (एमटी) खाद का प्लांट लगाया गया है। हर दिन गीले कूड़े से खाद तैयार की जाएगी।
14वें वित्त आयोग के 17 करोड़ रुपये के विकास कार्य।