Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Cabinet rejig: Sweet distributed after Dr Ram Shankar Katheria dropped by PM Modi,
बिगलीक्स

Cabinet rejig: Sweet distributed after Dr Ram Shankar Katheria dropped by PM Modi,

180

nsui 6
आगरालीक्स
 …आगरा के केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया को मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद जश्न मन रहा है। दिल्ली से लेकर आगरा में लडडू बांटे गए। सोशल मीडिया पर भी कठेरिया आगरा और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने पर लोगों के निशाने पर हैं। उन्हें लेकर तमाम तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।
डॉ राम शंकर कठेरिया को केंद्रीय राज्य मंत्री मानव संशाधन के पद से हटा दिया गया है, अब वे महज एक सांसद रह गए हैं। इस तरह आगरा में भाजपा के दो सांसद हैं, आगरा के सांसद राम शंकर कठेरिया और फतेहपुर सीकरी के सांसद बाबूलाल हैं। इन दोनों के भी संबंध अच्छे नहीं हैं। वहीं, डॉ राम शंकर कठेरिया का विवि स्थित आवास खाली कराने के लिए एनएसयूआई के पदाधिकारी आंदोलन कर रहे थे। इसके चलते उनकी पिटाई भी हुई थी और मुकदमा भी दर्ज हुआ है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विवि के खंदारी परिसर और दिल्ली स्थित कार्यालय पर मिठाई वितरित की।

आगरा के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया ने पीएम नरेंद्र मोदी को इस्तीफा सौंप दिया है, 19 महीने तक केंद्रीय मंत्री रहने के बाद उपलब्धि से ज्यादा विवादों के लिए चर्चा में रहे डॉ कठेरिया के दिल्ली स्थित मंत्री आवास से लेकर सिक्योरिटी भी वापस ले ली जाएगी। उनके आगरा के खंदारी परिसर स्थित आवास पर सुबह से ही लोगों की भीड रही, मंगलवार सुबह 11 बजे पीएम मोदी ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 19 नए मंत्री बनाए हैं। डॉ राम शंकर कठेरिया, निहालचंद, सांवर लाल जाट, मनसुख भाई डी वासा और एमके कुंदरिया को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है, इन्होंने पीएम मोदी को इस्तीफा सौंप दिया है।

मूल रूप से एटा निवासी केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया आरएसएस के सिक्रय कार्यकर्ता रहे हैं, कानपुर से पढाई करने के बाद उन्होंने अंबेडकर विवि, आगरा के केएमआई संस्थान में हिंदी के शिक्षक के पद पर ज्वाइन किया। इसके साथ ही भाजपा की राजनीति में सक्रिय रहे, सांसद चुने जाने के बाद डॉ राम शंकर कठेरिया को पीएम मोदी ने नवंबर 2014 में केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री बना दिया, इसके बाद से केंद्रीय मंत्री के साथ विवाद जुडते चले गए और उनके बदलाव व्यवहार से वे पार्टी के कार्यकर्ताओं के निशाने पर भी आने लगे।

दलित और पिछडी जाति के लिए मंत्री बनाया, उन्हें भी किया नाराज
पीएम मोदी ने यूपी से डॉ राम शंकर कठेरिया को दलित और पिछडी जाति के वोट बैंक को मजबूत करने के लिए मानव संसाधन जैसे बडे मंत्रालय का राज्य मंत्री बनाया था। इस मंत्रालय की कैबिनेट मंत्री स्म्रति ईरानी है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीएम मोदी को डॉ कठेरिया से बहुत उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने दलित और पिछडी जाति से भी दूरी बना ली और बडे कारोबारियों के साथ लॉबिंग करने में जुट गए। इससे स्थानीय भाजपा संगठन में भी दरार पड गई, भाजपा की महिला नेत्री डॉ कुंदनिका शर्मा के पार्टी छोडने के बाद भी केंद्रीय मंत्री ने विवादास्पद बयान दिए थे। इसके बाद से संगठन उनसे नाराज था।
केंद्रीय मंत्री से जुडे विवाद
फर्जी मार्कशीट से शिक्षक बनने का आरोप, बसपा से लोकसभा प्रत्याशी कुंवर चंद वकील ने लगाया था, लेकिन बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई।
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भी विवि से सैलरी और अन्य भत्ते लेते रहना।
केंद्रीय मंत्री के लिए दिल्ली में आवास और आगरा में भी निजी आवास होने के बाद भी विवि के खंदारी परिसर में शिक्षक आवास में रहना और वहां अवैध निर्माण कर कार्यालय बनाना, इसके लिए एनएसयूआई विरोध कर रहा था।
शहर में चुनिंदा कारोबारियों से नजदीकी, आम जनता से दूरी बनाना।
स्थानीय भाजपा के पदाधिकारियों को तवज्जो न देना

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!