आगरालीक्स …सर्वाइकल कैंसर से आप अपनी मां, पत्नी, बहन और बेटी को बचा सकते हैं, महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचा जा सकता है लेकिन एक बार बीमारी होने के बाद जान बचाना मुश्किल है। देश को कैंसर से मुक्त करने के लिए फॉग्सी और ब्रहृमकुमारीज के मेडिकल विंग द्वारा वेलनेस आफ वूमन प्रोजेक्ट डब्ल्यू ओ डब्ल्यू शुरू किया है।
सर्वाइकल कैंसर, हर सात मिनट में हम खो देते हैं, एक मां, एक बहन, एक पत्नी, बेटी या एक दोस्त को। एक मात्र कैंसर जिसका संपूर्ण इलाज संभव भी है। सही समय पर जांच, वैक्सीनेशन और इलाज से सर्वाइकल कैंसर को जड़ से खत्म कर सकते हैं। यह जानकारी फाॅग्सी कीं पूर्व अध्यक्ष डा. जयदीप मल्होत्रा और डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने दी।

दरअसल फेडरेशन आॅफ आॅब्सटेट्रिकल एंड गायनेलाॅजिकल सोसायटी आॅफ इंडिया (फाॅग्सी) और प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मेडिकल विंग ने वैलनेस आॅफ वूमेन प्रोजेक्ट ‘वाॅओ’ “wow” लांच किया है। 16 फरवरी 2019 को ओम शांति रिट्रीट सेंटर, मानेसर में इस प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है, जिसका उद्देश्य भारत में सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इस कैंसर की पहचान करना, वैक्सीनेशन और इलाज करना है। इस मौके पर एक अंतर्राष्ट्रीय वाॅकाथन भी आयोजित की गई, जिसमें ब्रह्मकुमारी बहनों के साथ ही फाॅग्सी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। फाॅग्सी कीं वर्तमान अध्यक्ष डा. नंदिता पल्सेत्कर ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर या ग्रीवा का कैंसर पूरी दुनिया की महिलाओं के लिए खतरा बना हुआ है। खासकर भारत की महिलाओं के लिए। फाॅग्सी कीं अध्यक्ष निर्वाचित डा. अल्पेश गांधी ने बताया कि एक अध्ययन के मुताबिक पूरी दुनिया में हर साल पांच लाख सर्वाइकल कैंसर के मामले सामने आते हैं, इनमें 27 प्रतिशत अकेले भारत की महिलाएं शामिल हैं। विशिष्ट अतिथि डा. आरएम मल्होत्रा ने प्रजापित ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि शिवानी दीदी को सम्मानित किया। बहन शिवानी दीदी ने अध्यात्म के जरिए रोगों को खुद से दूर रखने पर जानकारी दी। ब्रह्मकुमारी बहन डा. शुभदा नील ने आध्यात्म और आधुनिक चिकित्सा के बीच सामंजस्य पर जानकारी दी।
समारोह में विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता ब्रह्मकुमारी बहन रितु, डा. शकुंतला, डा. अशोक मेहता, डा. दिलीप नलागे, डा. शिल्पा जोशी, डा. रीना, डा. नीरजा भाटला, डा. आर शंकरनारायनन, डा. अमित वर्मा, डा. पार्थ वासु, डा. चर्मिला, डा. निखिल परवाते, डा. भाग्यलक्ष्मी नायक, डा. बेला भट्ट, डा. अमिता माहेश्वरी आदि ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। फाॅग्सी के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘वाॅओ’ के बारे में अधिक जानकारी के लिए वैलनेस आॅफ वूमेन डाॅट ओआरजी पर या फोन करें 9820676002, 9892148155 और 9930347797 पर संपर्क किया जा सकता है। कोई भी महिला या पुरूष जो इस बारे में जानना चाहे वो हमारी टीम से बात कर सकता है।