आगरालीक्स… आगरा में कैंसर रोगियों ने अलविदा 2019 कहते हुए कहा कि 2020 हमारा होगा। इनका कैंसर के दर्द में चेहरे की मुस्कुराहट गायब है, चेहरा बदरंग हो चुका है लेकिन हौसला कम नहीं हुआ है। मंगलवार को एसएन के कैंसर रोग विभाग में अलविदा 2019 कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक सुर में कैंसर रोगियों ने कहा कि 2020 में कैंसर को मात देकर दिखाएंगे। कैंसर मरीजों ने चेहरे खिल उठे, किसी ने गीत गाए तो किसी ने कैंसर से जूझने की आपबीती बयां की।
कार्यक्रम संयोजक प्रो सुरभि गुप्ता ने कैंसर रोगियों को नए साल में बीमारी से लडने का हौसला दिया। ऐसे मरीजों के अनुभव साझा किए जो कैंसर को मात दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले छह सालों से एसएन में साल के अंत में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कैंसर मरीजों को कंबल,मोजे, मफलर, ग्लब्स वितरित किए गए। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ राजेश्वर दयाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रमुख अधीक्षक डॉ एसके मजूमदार ने कैंसर मरीजों को दिए जा रहे इलाज पर चर्चा की। सामाजिक संगठन मुस्कान की मिसज़ रश्मि मगन ने अपनी टीम के साथ कैंसर मरीजों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में डॉ शशि डॉ भूपेन्द्र चाहर डॉ दुर्गेश डॉ पूजा डॉ तेजस्विता डॉ अदनान डॉ प्रतिभा
सिस्टर जूबेदा सिस्टर नीतू, अर्चना खट्टर, पुष्पा पोपटानी और समस्त स्टाफ़ मौजूद रहा।