मुंबईलीक्स… कॉन्स फिल्म महोत्सव-2024 में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने डेब्यू किया। रेड कार्पेट पर उर्वशी ने गोल्डन शिमरी ड्रेस में जलवा बिखेरा।
उर्वशी गोल्डन शिमरी ड्रेस में दिखी बेहद हसीन

उर्वशी ने गोल्डन शिमरी ड्रेस में काफी हसीन दिख रही थी। इस लुक से उन्होंने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिवल की तस्वीरों के साथ फैंस को अपडेट दे रही हैं।
उर्वशी ने तीन लुक शेयर किए हैं
उन्होंने कॉन्स से अबतक तीन लुक शेयर किए हैं. अब उन्होंने अपना एक आउटफिट शेयर किया है, जो एक्ट्रेस ने एमिलिया पेरेज़ के प्रीमियर के आगमन के दौरान पहना था. इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही है।
जैकलीन फर्नांडीज पहली बार में ही छा गईं

जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई. रेड कार्पेट के लिए उन्होंने शिमरी बॉडी हगिंग गाउन चुना था. इस आउटफिट को मिकेल डी कॉउचर ने डिजाइन किया था. उनकी आंखों, गालों और लिप्स पर हल्के गुलाबी रंग का मेकअप दिखा और उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था. उन्होंने अपना वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो रेड कार्पेट पर पोज देते दिख रही है.