आगरालीक्स…। आगरा में गुरुवार सुबह एक कार आग का गोला बन गई। कार सवार महिलाओँ समेत लोग बाल-बाल बचे।
गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे थे
घटना आज सुबह गांव एत्मादपुर के रहनकलां के इनररिंग रोड टोल प्लाजा के पास हुई। बताया गया है कि दिल्ली से कार में सवार प्रभात पुत्र जयपाल सिंह उजेड़ा गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे थे। कार में उनके साथ प्रमोद और दो महिलाएं पदमा और अंजू सवार थीं.।
शॉर्ट सर्किट से आग लगी
कार सुबह नौ बजे एत्मादपुर के गांव रहनकलां के इनररिंग रोड टोल प्लाजा के पास पहुंची तभी कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह से जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया।