आगरालीक्स …आगरा में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से चिकित्सकीय सेवाएं चरमराने लगी हैं। गंभीर मरीज ही भर्ती किए जा रहे हैं, ओपीडी में घंटों इंतजार के बाद नंबर आ रहा है।
आगरा में 27 नवंबर से जूनियर डॉक्टर नीट पीजी 2021 की काउंसिलिंग कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। ओपीडी, वार्ड में काम बंद करने के बाद बुधवार से आईसीयू और इमरजेंसी में भी कार्य का बहिष्कार कर दिया। इससे मरीजों को परेशानी होने लगी है। इलाज मिलने में देरी हो रही है। मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है।

चल रहे प्रयास, खत्म हो हड़ताल
देश भर में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं, हड़ताल समाप्त कराने के प्रयास चल रहे हैं। जिससे जल्द हड़ताल समाप्त हो जाए और मरीजों को परेशानी न हो।