आगरालीक्स.. आगरा के एमजी रोड पर कार ने बाइक में टक्कर मारी, हादसे में केंद्रीय विद्यालय के आठवीं के छात्र की मौत हो गई, उसके परिजन घायल है, उन्हें भर्ती किया गया है।
आगरा में टूंडला के हजरतपुर में सैन्य परिसर निवासी सीमा के पांच बच्चे हैं, उनके पति की मौत हो चुकी है। वह परिवार के साथ वहीं रहती है, उनका बेटा निक्की आठवीं कक्षा में केंद्रीय विद्यालय में पढता है। वह अपने फूफा के गांव अछनेरा आया था। मंगलवार को बाइक से फूफा राजेश निक्की को हजरतपुर छोडने जा रहे थे। दीवानी चौराहे के पास कार ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोग आ गए, हादसे में निक्की की मौके पर ही मौत हो गई। राजेश कुमार घायल है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया है।