Monday , 16 February 2026
Home बिगलीक्स Cartoonist Tarachand no more
बिगलीक्स

Cartoonist Tarachand no more

chand
आगरालीक्स..
 आगरा के मूल निवासी प्रख्‍यात कार्टूनिस्‍ट ताराचन्‍द ‘चन्‍दर’ का निधन हो गया, उन्होंने अंतिम कार्टून वेंटीलेटर पर बनाया। आगरा में उन्होंने ‘सैनिक’,,विकासशील भारत के लिये योगदान दिया, खेल समाचार पत्रिका में वह नियमित कार्टून देते रहे थे। तेलीपाडा मौहल्‍ले (लोहामंडी) के निवासी श्री चन्‍दर फाइनार्ट कॉलेज से ग्रेजुएशन करने करने दिल्‍ली गये थे।आगरा में जीवन यापन लायक आय हेतु काम उपलब्‍ध न होने के कारण दिल्‍ली में ही हने लगे थे। दिल्‍ली में जब भी आगरा का कोई स्‍ट्रगलरगया हो तो श्री चन्‍द्रर उसकेलिय बडे भाई की भूमिका में होते थे।
दो साल पूर्व कुछ चुनींदा काटूनिस्‍टों के साथ वह राष्‍ट्रपति भवन गये थे जहां उन्‍होंने राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी पर काटूर्न बनाया, यह काटूर्न राष्‍ट्रपति को बहुत ही पसंद आया था और काफी लोकप्रिय हुआ।चन्‍दर को रोमानियां सरकार के द्वारा कलाकारके रूप में आमंत्रित किया गया था।
श्री चन्‍दर आगरा भले ही जबतब आते रहे हो किन्‍तु आगरा में पहली कार्टून कार्यशाला और प्रदर्शनी आयोजित करने में उनका काफी योगदान था। उन्‍होंने नवभारत टाइम्‍स, जनसत्‍ता , टाइम्‍स आफ इडिया सहित एक दर्जन से अधिक पत्र-पत्रिकाओं में अपनी सेवायें दीं।हैदराबाद से प्रकाशित मिलाप संदेश एवं एक बहुभाषी समाचार सेवा में भी काटूनिस्‍ट एवं ले आऊट आर्टिस्‍ट के रूप में अपना योगदान दिया। वे प्रख्‍यात कार्टूनिस्‍ट कुट्टी को अपना आदर्श मानते थे और जबकि शंकर के तौर तरीकों को पसंद करते थे
वरिष्‍ठ पत्रकार बृज खंडेलवाल, डा हर्षदेव ,अनिल शुक्‍ला,योगेन्‍द्र उपाध्‍याय,उ प्र पत्रकार परिषद के प्रदेश अध्‍यक्ष विजय अग्रवाल, अनूप जिदल, के पी सिह आदि ने श्री चन्‍द्रर के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Shelter home for dog may in 11 acres land of Shooting range in Sikandara

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 11 एकड़ में कुत्तों के लिए शेल्टर होम,...

बिगलीक्स

Agra News: Rain forecast on tomorrow in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 16th February 2026

आगरालीक्स …Agra News: 16 फरवरी का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ दिल्ली में एआई...

बिगलीक्स

Agra Local News: Two children tragically died in a car accident in Hathras….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बल्केश्वर के परिवार की कार का भीषण एक्सीडेंट, दो बच्चों...

error: Content is protected !!