आगरालीक्स…(4 February 2022 Agra News) आगरा में बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा में इतनी भीड़ आई कि मुकदमा दर्ज करना पड़ गया…इनको किया नामजद…
आगरा के कोठी में दो फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा में उमड़ी भीड़ को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है. मायावती की हुई इस सभा में अनुमति से अधिक भीड़ हुई थी. पुलिस ने कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन और राज्य सरकार के आदेश की अवज्ञा के मामले में थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष को नामजद किया गया है.

अनुमति से अधिक थी भीड़
आगरा में दो फरवरी को हुई मायावती की जनसभा को लेकर बसपा जिलाध्यक्ष धीरज बघेल ने प्रशास ने अनुमति मांगी थी. लेकिन यहां पर अनुमति से अधिक भीड़ उमड़ी. मुकदमे के अनुसार बसपा जिलाध्यक्ष के प्रार्थना पत्र पर कोठी मीना बाजार मैदान में सभा के लिए सशर्त अनुमति दी गई थी. इसमें एक हजार लोग अधिकतम शामिल हो सकते थे और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना था लेकिन सभा के दौरान चेक किया गया तो यहां एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ थी. सभा में कोविड प्रोटोकाल का भी पालन नहीं किया गया था. इसलिए मुकदमा दर्ज किया गया. इसमें मुकदमे के वादी शाहगंज की डिवीजन चौकी इंचार्ज पृथ्वीराज हैं.