Tuesday , 19 May 2026
Home बिगलीक्स CBI raids Agra Cantt Station, 2 officers arrested
बिगलीक्स

CBI raids Agra Cantt Station, 2 officers arrested

142

cbi
आगरालीक्स….
 आगरा में सीबीआई ने आगरा कैंट और आगरा फोर्ट स्टेशन पर छापा मारा, टीम ने दो रेलवे अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकडा है।
सीबीआई की 20 सदस्यीय टीम शुक्रवार दोपहर को आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। सीबीआई टीम के मुताबिक, ठेकेदार ब्रजेश यादव ट्रोला पर लदे मुंबई की हाईड्रो एक्सेल कंपनी के पांच ट्रांसफार्मर जयपुर की ओर ले जा रहे थे। ट्रोला को पथौली रेलवे फाटक से गुजरना था। नियमानुसार रेल फाटक से बड़ा ट्रोला ले जाने की अनुमति न होने से वह तीन दिन से वहीं सड़क किनारे खड़ा है। इसी अनुमति के लिए ब्रजेश ओवरहेड इलेक्ट्रिकल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) एसडी शर्मा से मिले तो उन्होंने तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी। किसी तरह सौदा 70 हजार रुपये में तय हुआ। इसमें से 35 हजार रुपये देने के बाद ठेकेदार ने सीबीआई की एंटी करप्शन विंग से शिकायत की। तय योजना के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब पांच बजे इंस्पेक्टर अजय गहलौत 10 सदस्यीय टीम के साथ आगरा कैंट स्थित एसएसई कार्यालय पहुंच गए। ब्रजेश ने रिश्वत के शेष 35 हजार रुपये एसडी शर्मा को दिए तभी वह गिरफ्तार कर लिए गए। टीम ने उनसे करीब दो घंटे पूछताछ की।
इसी बीच सीबीआई की दूसरी टीम ने इसी तरह आगरा फोर्ट स्टेशन पर चीफ पार्सल सुपरवाइजर रजनीश चाहर को भी छह हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। उनके खिलाफ शिकायत पार्सल ठेकेदार असलम कुरैशी ने की थी कि वह पार्सल लादने के लिए रिश्वत की मांग करते हैं।

घंटों पूछताछ, रंग गए हाथ
टीम ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसडी शर्मा और चीफ पार्सर सुपरवाइजर आर चाहर से घंटों पूछताछ की। रिश्वत के रुपये लेने से उनके हाथ रंग गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Businessman 8 year old son died, FIR lodge against Tevatiya Water Park owner & employees in Agra

आगरालीक्स:…वीडियो न्यूज, आगरा के वाटर वार्क के स्विमिंग पूल में डूबने से...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in AC in Jewellers house in Agra

आगरालीक्स:……Agra Live News: आगरा में ज्वैलर के घर में एसी में भड़की...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pantoon bridge closed for Vehicles after sunset in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में दयालबाग पोइया घाट से खंदौली के बीच...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave alert in Agra, School’s up to 12th Closed today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लू के अलर्ट के लिए बजे मोबाइल,...

error: Content is protected !!