नईदिल्लीलीक्स… दिल्ली के शराब नीति में गड़बड़ी को लेकर सीबीआई आज डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया के बैंक लॉकरों की तलाशी ले रही है।
पीएनवी के गेट बंद कर ली जा रही तलाशी
सीबीआई ने शराब नीति में कथित गड़बड़ियों को लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया के गाजियाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर हैं। सीबीआई बैक के गेट बंदकर लॉकर की तलाशी ले रही है।
मनीष सिसौदिया और पत्नी को भी बैंक बुलवाया
नियम है कि बैंक लॉकर को धारक की अनुमति के बिना नहीं खोला जा सकता। इसलिए सिसौदिया और उनकी पत्नी को बुलाया गया है। मनीष सिसौदिया डिप्टी सीएम बनने से पहले गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में रहते थे और यहीं पर पीएनबी में उनका खाता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सीबीआई ने उनके घर की करीब 14 घंटे तक तलाशी ली थी।