नईदिल्लीलीक्स… देश के प्रमुख कारोबारी अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे बड़े दौलतमंद। जहरीली गैस से एसडीएम, सीओ समेत 32 बेहोश। कांग्रेस को एक और झटके की तैयारी।
आजाद के साथ आएंगे 51 कांग्रेस नेता

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नवी आजाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देने वाले हैं। कांग्रेस के करीब 51 लोग उनके समर्थन मे इस्तीफा देंगे।
अपनी पार्टी बना सकते हैं गुलाम नवी आजाद
वरिष्ठ नेता गुलाम नवी आजाद ने पिछले दिनों पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराजगी के बाद पार्टी के सभी पदों और सदस्यता तक से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनके भाजपा में जाने की भी अटकलें थी लेकिन उन्होंने इससे साफ इनकार करते हुए जम्मू-कश्मीर में नई पार्टी बनाने की मंशा जाहिर की थी। इसे देखते हुए उनके यह इस्तीफे दिए जाएंगे।
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में हुआ गैस रिसाव
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में जहरीली गैस का रिसाव होने से दर्जनों लोग बेहोश हो गए। एसडीएम और सीओ को भी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि ऊधम सिंह नगर में आज सुबह गैस का रिसाब होने पर लोगों में भगदड़ मच गई।
राहत और बचाव कार्य में जुटे थे अधिकारी, ऑक्सीजन सपोर्ट पर
लोग बेहोश होने लगे। सूचना पर एसडीएम कौस्तुक मिश्रा और सीओ आशीष भारद्वाज राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए थे कि वह भी गैस की चपेट में आ गए। जहरीली गैस से 32 लोग प्रभावित हुए हैं, सभी को अस्पताल में भर्ती कराकर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। कबाड़ गोदाम में कौन सी गैस थी अभी यह पता नहीं चला है।
अडाणी दुनिया के टॉप-थ्री अरबपतियों में शामिल, अंबानी 11वें स्थान पर
देश के सबसे बड़े अरबपति गौतम अडाणी करीब 11 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे बड़े कारोबारी बन गए हैं।
अडाणी से आगे एलन मस्क और बेजस
अडाणी से आगे वह दुनिया में मस्क और बेजस ही हैं। एलन मस्क पहले और बेजस दूसरे स्थान पर हैं। दुनिया के इतिहास मे यह पहली बार है कि जब कोई एशियाई व्यक्ति ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप थ्री में जगह बना सका है। भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी इश सूची में 7.34 लाख करोड़ के साथ 11वे स्थान पर हैं।