आगरालीक्स… आगरा में सीबीएसई के 10 वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में घोषित किया जाएगा, इस बार आगरा से सीबीएसई की 10 वीं की परीक्षा में 12 हजार छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड एग्जाम के साथ छात्रों के अंक का प्रतिशत भी जारी किया जाएगा।
सीबीएसई द्वारा मंगलवार शाम चार बजे 10 वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा, इससे पहले 26 मई को 12 वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था।
रिजल्ट के लिए क्लिक करें
http://cbseresults.nic.in/
12 वीं में सीबीएसई के टॉपर्स
शनिवार को सीबीएसई ने दोपहर में 12 वीं का रिजल्ट डिक्लयेर किया, आगरा से करीब 10 हजार छात्रों ने बारहवीं की परीक्षा दी थी। इसमें जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल की मानसी अग्रवाल ने 97. 6 फीसद अंक के साथ टॉप किया है, वे इस उपलब्धि का श्रेय पिता अतिन अग्रवाल और मां सुमन अग्रवाल निवासी ईदगाह कॉलोनी को देती हैं। मानसी अग्रवाल अपने चाचा की तरह डॉक्टर बनना चाहती हैं, उनका लक्ष्य है कि वे कार्डियोलॉजिस्ट बनें, इसके लिए तैयारी कर रही हैं।
कैंसर से पिता की मौत के बाद टूट गया था सेकेंड टॉपर अमित जिंदल
सरस्वती विद्या मंदिर के 12 वीं के ट्रांस यमुना निवासी छात्र अमित जिंदल 97. 4 फीसद अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे हैं। उनके पिता राकेश जिंदल की 2012 में कैंसर से मौत हो गई थी, अमित टयूशन भी पढाते हैं और 12 वीं की तैयारी भी की, वे अपने घर से स्कूल तक साइकिल से जाते हैं। वे बीटेक के बाद एमटेक करना चाहते हैं। दूसरे स्थान पर शिवालिक कैम्ब्रिज स्कूल के दक्ष सिंह भी रहे हैं, उनके भी 97. 4 फीसद अंक हैं।
तीसरे टॉपर दिव्यांश ने पढाई के लिए छोडा घर
सीबीएसई 12 वीं के रिजल्ट में तीसरे स्थान पर सेंट एंड्रूज स्कूल, बरौली अहीर के इरादत नगर निवासी दिव्यांश गुप्ता रहे हैं, उनके 5 विषयों में 97.2 फीसद अंक हैं। उन्होंने छह विषयों से परीक्षा दी थी लेकिन सीबीएसई द्वारा पांच विषय से ही टॉपर चुने जाते हैं। इसलिए दिव्यांश तीसरे स्थान पर हैं। दिव्यांश को घर से स्कूल आने में एक घंटा लगता था, समय बचाने के लिए उन्होंने स्कूल छोड दिया और राजपुर चुंगी पर किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। उनका लक्ष्य बीटेक के बाद सिविल सर्विसेज है।