आगरालीक्स…आगरा में हॉस्प्टिल के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी कर ले गया चोर. सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
आगरा में लगातार बाइक चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं. एक और बाइक चोरी की वारदात सामने आई है. थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बदमाश हॉस्प्टिल के बाहर से बाइक चोरी कर ले गया. बाइक चोरी करते हुए का सीसीटीवी भी आया है जिसमें शातिर बाइक चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है. इस संबंध में थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज कराया गया है.
आगरा के न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर में अभिषेक शर्मा रहते हैं. इन्होंने थाना एत्माद्दौला में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है. अभिषेक शर्मा के अनुसार 19 जुलाई को वह शाहदरा स्थित गीतांजलि हॉस्पिटल के पास किसी काम से आए थे. उन्होंने अपनी बाइक पैशन प्रो यूपी80 डीडबल्यू1619 खड़ी की थी लेकिन थोड़ी देर बाद जब वह वापस आए तो उन्हें अपनी बाइक नहीं मिली. सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि दोपहर करीब एक बजे के बीच एक युवक उनकी बाइक का लॉक तोड़कर उसे ले जाते हुए दिखाई दे रहा है. अभिषेक शर्मा ने इस संबंध में थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज कराया है.