आगरालीक्स… आगरा में बडी घटना, कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे युवकों ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बैनर और पोस्टर फाडे, विरोध में चौकीदार चोर है के नारे लगे, यह सब सीसीटीवी में कैद हो गया है। इस घटना से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
आगरा में जिला कांग्रेस का कार्यालय जयपुर हाउस और शहर कांग्रेस का कार्यालय सर्विस रोड, अब्बुलाह दरगाह के पास है। यहां रविवार दोपहर 12 बजे बाइक और स्कूटी से कुछ युवक आए, उनके हाथ में झंडे थे। युवकों ने जिला कांग्रेस कार्यालय, जयपुर हाउस में पहुंचते ही राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए और कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर और बैनर पफाड दिए। इसके बाद बाइक और स्कूटर से युवक शहर कांग्रेस के कार्यालय पहुंचे। यहां बैनर पफाडने पर उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हुई। युवक कार्यालय की छत पर चढ गए, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पोस्टर और बैनर फाड दिए। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौकीदार चोर है कि नारे लगाए।
सीसीटीवी में कैद
ये दोनों घटनाएं सीसीटीवी और मोबाइल में कैद हो गई है, इस घटना से कांग्रेस काय्रकर्ताओं में आक्रोश है, वे बैनर और पोस्टर फाडने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।