आगरालीक्स… आगरा में आगरा जानवरों को दुलार करने वाली संस्था कैस्पर्स होम का स्थापना दिवस मनाया गया। कैस्पर्स होम के चौथे स्थापना दिवस पर सहयोगी संस्थाओं व लोगों को स्मामानित किया गया। सभी ने संयुक्त रूप से मिलकर केक भी काटा। कैस्पर्स होम की ओर से पुलिस, शहर के अपार्टमेंट व कॉलोनियों में लोगों को जानवरों की सुरक्षा के लिए बने कानूनों के प्रति जागरूक करने के नए कार्यक्रम प्रारम्भ करने की जानकारी भी दी गई।
कैस्पर्स होम की निदेशक विनीता अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के चार वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि आवारा जानवरों के प्रति एंटी क्रूएलटी के कई मामलों में कार्यवाही करने पर संस्था को धमकियां भी मिलती हैं। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी व एसपीसीए से सहयोग की आशा जताई। संयुक्त रूप से सभी ने मिलकर केक काटा। विकास व विशाल अग्रवाल और हुनर प्रतियोगिता के फाइनिलिस्ट कीर्ति राधिका व बेबी द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शाल्वी, अंकित शर्मा, यश गौतम, विकास अग्रवाल, हिना विज, प्रेमा वर्मा, मीता जैन, रजत विज, दिलीप बघेल, मनीष राय, अंकित खंडेलवाल, रोहित अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, कनिष्क, नितिन, हर्षित आदि उपस्तित थे।
इन्हें किया गया सम्मानित
ध्रुव तिवारी को बेस्ट वोलेन्टियर, मोना मखीजा, मोनिका सहगल, मोनिका तिवारी, सत्यमेव जयते से मीता जैन, निधि जैन, प्रीतिका बुद्धिराज, एक पहल की टीम, आगरा टीचर्स क्लब (लव अग्रवाल), दान फाउंडेशन, पूरन सहयोग फाउंडेशन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।