Saturday , 2 May 2026
Home बिगलीक्स Central Health Minister JP Nadda assures 186 crore budget for SN Medical College, Agra
बिगलीक्स

Central Health Minister JP Nadda assures 186 crore budget for SN Medical College, Agra

115

jp
आगरालीक्स…
आगरा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से डॉक्टरों को घोषणाओं की उम्मीद थी, उन्होंने अपने खाली हाथ दिखा दिए, लेकिन जाते जाते कह गए कि एसएन को एम्स की तरह बना दिया जाएगा।
आगरा में चल रहे स्त्री रोग विशेषज्ञों के महाकुंभ का शुभारंभ गुरुवार रात को कलाकृति मैदान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किया। उनका परिचय कराते हुए आयोजन सचिव डॉ जयदीप मल्होत्रा ने मंच से कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से कई घोषणा की उम्मीद है, इससे पहले आगरा में हुई 47 वीं आईकोग में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सुषमा स्वराज ने जननी सुरक्षा योजना का आगाज किया था। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे पर देने के लिए बहुत कुछ नहीं है, लेकिन डॉक्टर और सरकार के बीच के गैप को जरूर खत्म कर सकते हैं।
कार्यक्रम के बाद उन्होंने होटल समोवर में आईएमए, आगरा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। आईएमए के अध्यक्ष डॉ जेएन टंडन और डॉ सुनील शर्मा ने एसएन को एम्स की तरह से बनाए जाने के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की घोषणा का हवाला देते हुए 186 करोड के बजट की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने बजट दिलवाने का आश्वासन दिया। एसएन में कैंसर और हार्ट यूनिट खोले जाने के लिए भी हां कह दिया है।
इंतजार से उखड गई किरन खेर
अभिनेत्री किरन खेन केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया के साथ कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि थी, उन्हें शाम को चार बजे बुला लिया गया, दो घंटे इंतजार करने पर वे भडक गई, उन्होंने मंच से कहा कि आज की शाम बहुत लंबी हो गई है, अब होटल में जाकर चाय पीनी है। उन्होंने यह भी कहा कि बडे घरों में ही बेटियों की हत्या हो रही है। एक गरीब तो बेटे की चाहत में बच्चे पैदा करता जा रहा है।

फोग्सी की नई अध्यक्ष कृपलानी
फोग्सी की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ 2015 के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश त्रिवेदी ने 2016 की नवनिर्विचित अध्यक्ष डॉ. अलका कृपलानी को कार्यभार सौंपते हुए बैज प्रदान किया। इसके उपरान्त अलका कृपलानी ने फोग्सी की नई कार्यकारिणी का गठन किया।

बेटी बचाओ पर आधारित कलेंडर का विमोचन
साइंटिफिक चेयरपर्सन डॉ. सरोज सिंह ने जेपी नड्डा व किरन खेर से सोविनियर व बेटी बचाओं पर आधारित कलेन्डर का विमोचन कराया। आर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा डॉ. सुषमा गुप्ता डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. ऋषिकेश पाई आदि मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Four objections on New Agra Urban Center Draft Master Plan

नोएडालीक्स….Agra News: आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ चंडीगढ़ की...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Man & his Girl Friend dead body found dead in room, Video

मथुरालीक्स …Agra News: वीडियो न्यूज, युवक और उसकी गर्ल फ्रेंड का शव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Toll rate decided for Agra Northern Byepass

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रैपुरा जाट से खंदौली तक बने उत्तरीबाईपास...

बिगलीक्स

Agra Live News: 48 year old OTT service provider Company manager health deteriorate in woman colleague room in Five star hotel, Died

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के फाइव स्टार होटल में ओटीटी कंपनी के...

error: Content is protected !!