आगरालीक्स….. आगरा में ताजमहल के आस पास 500 मीटर तक प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। विश्व पर्यावरण दिवस से पहले ताजमहल से केंद्रीय संस्क्रति मंत्री डॉ महेश शर्मा, यूनाइटेड नेशनल इनवायरमेंट प्रोग्राम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इरिक सोल्हेम और अभिनेत्री दिया मिर्जा ने ताजमहज के पास सफाई की, इसके साथ ही ताज डिक्लरेशन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत 2022 तक प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद हो जाएगा, पहले चरण में ताजमहल के 500 मीटर के परिक्षेत्र में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है।
हेरिटेज कॉरिडोर छह महीने में होगा तैयार
एएसआई महानिदेशक उषा शर्मा ने कहा कि ताजमहल के पास 2006 में सुप्रीम कोर्ट ने हरियाली विकसित करने के निर्देश दिए थे, इसके लिए छह महीने में हेरिटेज कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इसके लिए एएसआई द्वारा 80 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसका काम जल्द शुरू हो जाएगा।
तीन घंटे की ताजमहल में रुक सकेंगे पर्यटक
इसके साथ ही ताजमहल में क्राउड मैनेजमेंट की कवायद भी चल रही है। ताजमहल में तीन घंटे की पर्यटक रुक सकेंगे, इसके लिए काम चल रहा है।