आगरालीक्स …आगरा में सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया द्वारा लगाई गई चौपाल में जमकर लात घूंसे चले, किसानों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी, इससे अफरा तफरी मच गई, पुलिस ने लोगों को हिरासत में लियौ
सोमवार को आगरा के आंवलखेडा में सांसद व एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया ने चौपाल लगाई, आंवलखेडा में बडा पंडाल लगाया गया, चौपाल में जमीन पर बैठने के साथ कुर्सी भी डाली गईं थी। चौपाल में काफी संख्या में लोग पहुंच गए। इसमें लोगों की जनसमस्याएं सुनने के लिए सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया के साथ डीएम गौरव दयाल, एसएसपी अमित पाठक भी पहुंचे। चौपाल में किसान अपनी समस्या बता रहे थे। उनकी समस्या का समाधान करने के लिए अधिकारी भी बुलाए गए थे। किसानों की समस्याओं का एक एक कर निस्तारण किया गया। इस दौरान चौपाल में भीड बढती गई। इसी बीच चकबंदी की मांग को लेकर कुछ किसानों ने कहा, दूसरे पक्ष ने गांव में चकबंदी कराने से मना किए। इसे लेकर विवाद होने लगा। एक दूसरे से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
चले लात घूंसे एक दूसरे पर फेंकी कुर्सी
मामला गर्माने पर किसानों में लात घूंसे चले, एक दूसरे पर कुर्सी पफेंकना शुरू कर दिया, इससे अफरा तफरी मच गई। चौपाल में भगदड के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला, मारपीट करने वाले लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया ने बताया आपसी विवाद
चौपाल में लात घूंसे के बाद कुर्सी फेंकने से मामला गर्मा गया। चौपाल के पांडाल में काफी संख्या में लोग आ गए। ऐसे में सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया ने कहा कि चौपाल में किसी भी बात को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ है। एक ही परिवार के दो लोगों के बीच विवाद हुआ है।
वीडियो के लिए क्लिक करें
क्या बोले सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया