Friday , 16 January 2026
Home आगरा Chakravyuh in Agra” Agra residents will witness the great saga of Mahabharata on Sunday in Surasadan…#agranews
आगरा

Chakravyuh in Agra” Agra residents will witness the great saga of Mahabharata on Sunday in Surasadan…#agranews

आगरालीक्स…सूरसदन में रविवार को महाभारत की महान गाथा के साक्षी बनेंगे आगरावासी. चक्रव्यूह में महाभारत के श्रीकृष्ण नितिश भारद्वाज जीवंत करेंगे महानाट्य

शंखनाद हो चुका है, संसार के सबसे बड़े युद्ध के महान क्षण के साक्षी बनने के लिए आगरा के लोग अतिउत्साह से परिपूर्ण हैं। सृष्टि के महानायक श्रीकृष्ण की जीवंत भूमिका को देखने को शहरवासी अपलक क्षण गिन रहे हैं। आस्था, संस्कार और कला की त्रिवेणी का संगम बनने जा रहे महानाट्य “चक्रव्यूह” के लिए शनिवार को आमंत्रण पत्र का विमोचन आयोजन स्थल सूरसदन पर ही किया गया। सर्वप्रथम संस्था का परिचय देते हुए संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी ने बताया कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवा कुंज, चंण्डीघाट, हरिद्वार में कुष्ठ रोगियों एवं अन्य सेवा प्रकल्पों को समर्पित संस्था है, जोकि विगत 30 वर्षाें से कुष्ठ रोगियों और उनके परिजनों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनकी चिकित्सा, शिक्षा के लिए कार्य कर रही है। संस्था द्वारा अपने कार्यों के बारे में जनता को अवगत कराने, संस्था के उद्देश्य हेतु जिन बालक बालिकाओं की आवश्यकता है, उन तक संस्था का विषय पहुंचाने के उद्देश्य से समाज के बीच इस तरह के प्रेरणादायक कार्यक्रमोंं के माध्यम से किये जा हैं। संस्था से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, संघ से सह सरकार्यवाहक डॉ कृष्ण गोपाल सहित देश के तमाम नामचीन राजनैतिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व जुड़े हुए हैं।

कार्यक्रम संयोजक सीए संजीव माहेश्वरी ने बताया कि महानाट्य चक्रव्यूह के माध्यम से जीवन एक चक्रव्यूह है, सद्कर्मों से ही इसे तोड़ा जा सकता है, का संदेश दिया जाएगा। महानाट्य अतुल सत्य कौशिक द्वारा लिखित एवं निर्देशित है। स्वागत मंत्री अभिनव मौर्या ने शहरवासियों से इस कालजयी महानाट्य का दर्शक बनने का आमंत्रण दिया। कहा कि आगरा अब मुगलिया पहचान से इतर अपनी सनातनी पहचान पुनः स्थापित कर रहा है। आध्यात्मिक आनंद देने वाले महानाट्य चक्रव्यूह का साक्षी अधिक से अधिक लोगों को बनना चाहिए। आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह का संचालन करते हुए सह संयोजक ललित शर्मा ने बताया कि रविवार को आगरा पहली बार महाभारत की दिव्य और भव्य कथा का साक्षी बनेगा। सूरसदन प्रेक्षागृह में दोपहर 3 बजे से महानाट्य “चक्रव्यूह” का मंचन होगा। 90 के दशक में हर भारतीय के हृदय में श्रीकृष्ण की छवि को साक्षात उतारने वाले मंझे हुए अभिनेता नितिश भारद्वाज महानाट्य में उसी छवि को पुनः जीवंत करेंगे। उन्होंने बताया कि संपूर्ण नाटक में संवाद काव्यमय होंगे।

संयोजक मनीष अग्रवाल रावी ने बताया कि चक्रव्यूह में फंसकर अभिमन्यु की मृत्यु पर आधारित नाटक कर्म, धर्म, निष्ठा एवं माता पिता के उत्तरदायित्वों जैसे विभिन्न संदेशाें पर आधारित होगा। स्वागाताध्यक्ष सोम कुमार मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम सामाजिक संस्थाओं एवं विभूतियों का सम्मान करने के साथ ही संस्था का परिचय दिया जाएगा। इसके बाद नाटक का मंचन आरंभ होगा। आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह में शुभम नैचुरल, राघवेंद्र, निशांत प्रजापति, राहुल जोशी, मोहित सोलंकी, आलोक गर्ग, आशीष पारशर, गोविंद दुबे, विनायक मुदगल, उज्जवल चौहान, तान्या सिंह, दीप विनायक पटेल, आशीष त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

आगरा

Agra Local News: Dr. Mukesh Chauhan, a solo rider from Agra, started the journey of Shri Ram Van Gaman Path….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सोलो राइडर डा. मुकेश चौहान अयोध्या से लंका तक की...

आगरा

Agra Local News: A young man learning to drive drowned in a pond along with his car, rescued by villagers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कार चलाने सीख रहे युवक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : kids flock back to the school in Agra

आगरालीक्स…’ठंड जारी—छुट्टियां खत्म’, 15 दिन बाद स्कूल खुले मगर पहले सन्नाटा पसरा...

आगरा

Obituaries of Agra on 16th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!