Wednesday , 29 July 2026
Home बिगलीक्स Champion Trophy Final: Raid on bookies in Agra
बिगलीक्स

Champion Trophy Final: Raid on bookies in Agra

102

आगरालीक्स…. आगरा में चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में भारत पाकिस्तान के मुकाबले के लिए करोडों का सटटा लगा, पुलिस ने आगरा के बडे सटोरियों के ठिकानों पर छापे मारे, देर रात तक छापेमार कार्रवाई चलती रही।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार के दिन चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के आमने सामने होने पर करोडों का सटटा लगा, पॉश कालोनी से लेकर होटलों में बुकी ने बिस्तर लगाए थे। फोन पर सोदे काटे जा रहे थे, पाकिस्तान की बल्लेबाजी के बाद भाव बदलने लगे, इसी बीच एक साथ पुलिस की टीमों ने शहर के बडे सटोरियों पर कार्रवाई शुरू की। एएसपी श्लोक कुमार के नेत्रत्व में टीम ने कमला नगर के ब्रज विहार स्थित अंकुश गुप्ता की कोठी को घेर लिया, पुलिस कर्मी कोठी में अंदर घुसे चले गए, इसे देख कॉलोनी के लोग बाहर निकल आए, वे कुछ समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है। पुलिस की टीमों ने कोठी को खंगाला, पुलिस की दूसरी टीम ने कमला नगर सटटा कारोबारी श्याम बोहरा के ठिकानों पर छापा मारा। यहां पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस टीम की दबिश से मची खलबली
पुलिस की एक टीम ने सिकंदरा क्षेत्र में सुनील झाला और संजय कालिया के ठिकानों पर दबिश दी, इससे खलबली मच गई, कॉलोनी के लोग डरे सहमे बाहर निकल आए। पुलिस की एक टीम ने थाना एमएम गेट में टमाटर के ठिकाने पर छापा मारा, देर रात तक पुलिस की टीम छापमार कार्रवाई करती रही।

करोडों के सटटे की सूचना पर पुलिस को नहीं मिली सफलता
पुलिस को चैंपियन ट्रॉफी में करोडों का सटटा लगाए जाने की सूचना मिली थी, इसके बाद बडे सटोरियों पर कार्रवाई की गई लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी, किसी भी जगह से सटटा करते हुए लोग और उससे संबंधित लैपटॉप और मोबाइल नहीं मिले हैं। देर रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही।

हार पर तोडी टीवी
प्रशंसकों में उत्साह था, टीवी और सोशल मीडिया पर भारत की जीत पक्की मानी जा रही थी। पॉश कॉलोनी से लेकर मोहल्लों में जश्न की तैयारी थी, बडे स्क्रीन लगाए गए थे। टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रशंसकों को मायूस किया, 339 रन का लक्ष्य मिलने के बाद भी भारतीय टीम की जीत को लेकर प्रशंसकों में उत्साह था।
ट्रांस यमुना क्षेत्र में लोगों ने भारत की हार के बाद टीवी तोड दी, पोस्टर जलाए और नारेबाजी की।

 

इंटरनेट फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 29th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 29 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोकसभा...

error: Content is protected !!