आगरालीक्स …..आगरा में चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से भारत की शर्मनाक हार के बाद प्रशंसकों ने टीवी तोड दिए, कप्तान विराट कोहली, रविंद्र जडेजा सहित भारतीय खिलाडियों के पोस्टर जलाए।
रविवार के दिन चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के आमने सामने होने से प्रशंसकों में उत्साह था, टीवी और सोशल मीडिया पर भारत की जीत पक्की मानी जा रही थी। पॉश कॉलोनी से लेकर मोहल्लों में जश्न की तैयारी थी, बडे स्क्रीन लगाए गए थे। टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रशंसकों को मायूस किया, 339 रन का लक्ष्य मिलने के बाद भी भारतीय टीम की जीत को लेकर प्रशंसकों में उत्साह था।
रोहित और विराट का विकेट गिरने के बाद आक्रोश
भारतीय पारी की शुरूआत खराब रही, रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली को एक जीवनदान मिला लेकिन अगली गेंद पर ही वे आउट हो गए। इससे आक्रोशित प्रशंसकों ने टीवी सेट बंद कर दिए, भारतीय क्रिकेटरों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद शिवर धवन और युवराज सिंह का विकेट गिरने के बाद प्रशंसकों ने उम्मीद छोड दी, कुछ देर बाद ही महेंद्र सिंह धोनी भी आउट हो गए।
पांडया से बंधी उम्मीद, जडेजा को कोसा
जाधव ने अच्छे शॉट खेले लेकिन वे भी आउट हो गए, इसके बाद रविंद्र जडेजा क्रिज पर आए लेकिन कुछ अच्छा नहीं कर सके। पांडया ने आते ही पाकिस्तान के गेंदबाजों को धोना शुरू कर दिया, एक के बाद एक छक्के लगाने से प्रशंसक टीवी से चिपक गए और उम्मीद बढने लगी। इसी बीच रविंद्र जडेजा ने पांडया को रन आउट करा दिया, इसकी अलगी ही गेंद पर जडेजा भी आउट हो गए। इससे आक्रोशित प्रशंसकों ने जडेजा को खरी खोटी सुनाने के बाद पोस्टर जलाए।
टीवी तोडी, पोस्टर जलाए
ट्रांस यमुना क्षेत्र में लोगों ने भारत की हार के बाद टीवी तोड दी, पोस्टर जलाए और नारेबाजी की।