अयोध्यालीक्स…दीपावली के बाद मौसम में हुआ सर्द रामलला को लगने लगी सर्दी, गर्म पानी से स्नान। भोग में रबड़ी और पोहे के साथ मेवा भी।
सुबह-शाम की सर्दी रही है सता
मौसम में अब बदलाव शुरू हो गया है। सुबह के समय सिहरन होने लगी है। रात के समय भी ठंड का अहसास होने लगा है। ऐसे में रामलला को भी ठंड लगने लगी है। इसलिए रामलला को गर्म पानी से स्नान कराया जा रहा है, उनके राग-भोग में भी बदलाव कर दिया गया है।
भोग में रबड़ी-पेडा, बादाम, पिस्ते का गर्म दूध
राम मंदिर के अर्चक अशोक उपाध्याय ने बताया कि अब चूंकि मौसम में सिहरन शुरू हो गई है। सुबह-शाम ठंड होने लगी है, इसलिए बालक राम के राग-भोग में परिवर्तन कर दिया गया है। भोग में रबड़ी व पेड़ा दिया जा रहा है। ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम व पिस्ता भी दिया जा रहा है। बादाम व पिस्ता मिलाकर गर्म दूध दिया जा रहा है। भोजन में पूड़ी व हलुआ परोस रहे हैं।
सर्दी बढने पर और होंगे बदलाव
ठंड बढ़ने पर कुछ और बदलाव किए जाएंगे। गर्भगृह में अब कूलर नहीं चलाए जा रहे हैं। पंखे का उपयोग केवल दोपहर में ही किया जा रहा है।