नईदिल्लीलीक्स….चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री.कल 11 बजे लेंगे शपथ.

चरणजीत सिंह चन्नी एक दलित सिख और निवर्तमान तकनीकी शिक्षा मंत्री पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे.कांग्रेस आलाकमान ने विधायकों की सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है.चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार सुबह 11 बजे राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.हालांकी कुछ देर पहले तक सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम आगे चल रहा था, लेकिन आखिरी मौके पर चन्नी के नाम की घोषणा कर दी गई.वहीं,राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चन्नी को सीएम चेहरे के तौर पर चुनकर कांग्रेस ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य के 32 फीसदी दलित वोटरों को लुभाने के लिए दलित कार्ड खेला है.चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब के 32 फीसदी दलित वोटरों का फायदा मिलेगा.मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के बाद इस पद के प्रबल दावेदार सुखजिंदर रंधावा ने कहा की चन्नी मेरे भाई जैसा है और वे पार्टी के फैसले को लेकर खुश हैं.उन्होंने कहा कि मैं सभी विधायकों का आभारी हूं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया.