Wednesday , 16 April 2025
Home agraleaks Charanjit Singh Channi took oath in Punjab
agraleaksदेश दुनियापॉलिटिक्स

Charanjit Singh Channi took oath in Punjab

नईदिल्लीलीक्स(20th September 2021 )…पंजाब में चुनाव से पहले पहली बार किसी दलित को बनाया गया मुख्यमंत्री. आज ली शपथ.

छह महीने पहले हटाया
विधानसभा चुनाव से महज छह महीने पहले पंजाब में नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज शप​थ ग्रहण की। राज्य में पहली बार किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसे कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

दो अन्य ने भी ली शपथ
राज्यपाल बीएल पुरोहित ने आज चंडीगढ़ स्थित राजभवन में नए मुख्यमंत्री के अलावा दो अन्य सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी को भी मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। समझा जाता है कि रंधावा और सोनी को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। रंधावा जट सिख हैं, जबकि सोनी हिंदू हैं।

अब मंत्रिमंडल पर नजर
चरणजीत सिंह चन्नी तथा दो उप मुख्यमंत्रियों रंधावा और सोनी को शपथ ग्रहण कराए जाने के बाद अब सबकी निगाह नए मंत्रिमंडल पर है। चन्नी पिछली अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। देखना होगा कि अब वह अपने पास कौन—कौन से विभाग रखते हैं। लोगों की उत्सुकता इसमें भी है कि अमरिंदर सरकार के किन—किन मंत्रियों को नए मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी और किसका पत्ता कटेगा।

ये रहे शामिल
शपथ गहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और अमरिंदर सरकार के कई मंत्री और विधायक शामिल थे।

Related Articles

देश दुनिया

In Bhiwani, the wife along with her lover killed her husband

नईदिल्लीलीक्स…एक और पति की मौत, यूट्यूबर प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही...

agraleaks

Agra News: Umesh Kansal elected president of Maharaja Agrasen Seva Sadan in Agra. New executive committee formed

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के अध्यक्ष चुने गए उमेश कंसल....

देश दुनिया

Viral News: The lover was taking his girlfriend to the boys hostel by hiding her in a suitcase

आगरालीक्स…हाय ये इश्क…गर्लफ्रैंड को सूटकेस में छुपाकर बॉयज हॉस्टल ले जा रहा...

agraleaksबिगलीक्स

Inflation shock, cooking gas becomes costlier by Rs 50…#agranews

आगरालीक्स…महंगाई का झटका, रसोई गैस 50 रुपये हुई महंगी. पेट्रोल और डीजल...

error: Content is protected !!