आगरालीक्स . आगरा में छठ पर्व पर दूसरे दिन खरना मनाया जा रहा है। यह कार्तिक शुक्ल की पंचवीं के दिन मनाया जाता है, इस दिन छठ पूजा का विशेष प्रसाद बनाने की परंपरा है।
भोजन में कुटटू की दाल और चावल लिए बए। गुरुवार को दूसरे दिन पंचवी को खरना होता है, इसमें व्रत रखने वाला व्यक्ति दिन में व्रत करके शाम को सात्विक आहार लेते हैं। इसमें गुड की खीर, कददू की खीर लेते हैं। षठी को निर्जला व्रत रखा जाता है। छठ पूरा के दिन व्रती को निर्जला व्रत रखना होता है। ये व्रत पंचवीं के दिन शाम से शुरू होता है और छठ के दिन शाम को डूबते सूरज को अर्घ देकर अगले दिन सप्तमी को सुबह सूरज उगने का इंतजार किया जाता है। इस तरह सप्तमी को उगते सूरज को अर्घ देने के साथ ही 36 घंटे चलने वाला निर्जला व्रत समाप्त होता है।
छठ पूजा की तिथि
18 नवंबर बुधवार चतुर्थी नहाए खाए
19 नवंबर गुरुवार पंचवीं खरना
20 नवंबर शुक्रवार षठी डूबते सूरज को अर्घ
21 नवबंर शनिवार सप्तमी उगते सूरज को अर्घ