आगरालीक्स.. दिल्ली में कोरोना बेकाबू होने पर सख्ती, मास्क ना पहनने पर 2000 रुपये जुर्माना आगरा में भी मास्क ना पहनने पर जुर्माना. आगरा में भी मास्क ना पहनने पर जुर्माना है लेकिन पिछले दिनों से मास्क को लेकर सख्ती नहीं की जा रही है।
मास्क ना पहनने पर दिल्ली में 500 रुपये का जुर्माना लगता था, दिल्ली में कोरोना के केस बेकाबू होने के साथ ही मौतों का आंकडा बढ रहा है। इस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मास्क ना पहनने वालों से जुर्माना वसूलने की राशि 500 से बढाकर दो हजार रुपये कर दी गई है।
आगरा में 500 रुपये जुर्माना
आगरा में मास्क ना पहनने पर पहले 100 रुपये जुर्माना और दूसरी बार पकडे जाने पर 500 रुपये जुर्माना था, इसे बढाकर 500 रुपये कर दिया गया था। इसके बाद मास्क ना पहनने वालों से जुर्माना भी वसूला गया था लेकिन अब सख्ती नहीं हो रही है, मास्क ना पहनने वालों की संख्या बढती जा रही है।
सीएम केजरीवाल ने कहा धूमधाम से घर पर मनाएं छठ पूजा
कांग्रेस ने कहा कि छठ पर्व चल रहा है बाजार बंद ना किए जाएं, इस पर सीएम केजरीवाल ने कहा है कि धूमधाम से घर पर ही छठ पूजा मनाएं।