आगरालीक्स ..आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज से छात्रों की फीस के 41 लाख रुपये बोरे में भरकर ले गए, नेपाल के रास्ते में चोरों को पकड लिया गया। पुलिस पूछताछ कर रही है।
आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों की पफीस के 41 लाख रुपये आए थे, इन्हें कॉलेज के लॉकर में रख दिया। लॉकर की चाबी चौकीदार मन बहादुर पर थी, मंगलवार को कॉलेज खुला तो तिजोरी से कैश गायब था, सीसीटीवी में चौकीदार मन बहादुर चोरी करते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस से चौकीदार को पकडने के लिए जाल बिछाया।
दो हिस्सों में बांट दिए रुपये
मन बहादुर का बेटा संजय और पुत्र बधु आए हुए थे, उसने कॉलेज से 41 लाख रुपये चोरी करने के बाद दो हिस्सों में बांट दिए। इसमें से 28 लाख रुपये अपने बेटे और 13 लाख रुपये दामाद को दे दिए। अलग अलग रास्ते से वे नेपाल जाने के लिए निकल गए, सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मन बहादुर को दिल्ली और उसके बेटे व पुत्र बधु को मुरादाबाद से अरेस्ट कर लिया। इनके पास से बोरे में भर कर ले जाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद कर लिए। उसके दामाद की तलाश में टीम जुटी हुई है।