आगरालीक्स ..आगरा के कांग्रेंसियों को चुनाव से पहले हौसला मिल गया है, प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का महासचिव बनाने के साथ यूपी का प्रभारी बनाया गया है। इससे लोकसभा चुनाव रोचक हो जाएंगे, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के मूमेंटम को आगे बढाने के लिए राजनीति में प्रियंका गांधी वाड्रा ने एंट्री की है।

लोकसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच होने जा रहा है, ऐसे में पांच राज्यों के चुनावी नतीजे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश बढ गया है। बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस की महासचिव और यूपी का प्रभारी बना दिया गया। इसके बाद आगरा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेंसियों के चेहरे खिल गए।
आगरा से कांग्रेस के दावेदार
आगरा सुरक्षित सीट पर कांग्रेंस पार्टी गैर जाटव प्रत्याशी को चुनाव लडाना चाहती है तो फतेहपुर सीकरी सीट से राजबब्बर के चुनाव लडने पर संशय है, ऐसे में इस सीट से पूर्व में कांग्रेस की सीट से चुनाव लड चुके ब्राह्रमण दावेदार को चुनाव लडाया जा सकता है।