नईदिल्लीलीक्स…फिल्म दंगल में बाल कलाकार रहीं अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन हो गया। वह 19 वर्ष की थी। आमिर की टीम ने जताया दुख।
फरीदाबाद में रहती थी बाल कलाकार
फिल्म अभिनेता आमिर खान की फिल्म दंगल में बाल कलाकार सुहानी भटनागर फरीदाबाद के सेक्टर 17 में रहती थीं। बताया गया है कि वह कुछ दिनों से बीमार थीं और किसी दवा के रियेक्शन से उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।
आमिर की टीम ने जताया शोक
फिल्म अभिनेता आमिर खान की टीम को इस बात की जानकारी हुई तो शोक व्यक्त किया और कहा कि तुम हमेशा स्टार रहोगी।