आगरालीक्स… आगरा में एक बडे प्रोपर्टी डीलर का शव बेडरूम में मिला है, प्रोपर्टी डीलर की मौत से कोहराम मचा हुआ है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा के शहीद नगर में 60 साल के प्रोपर्टी डीलर कुलदीप रहते हैं, उनकी पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। बुधवार को प्रोपर्टी डीलर घर पर थे, उनकी पत्नी ब्यूटी पार्लर चली गईं। दोपहर में उन्होंने अपने पति को फोन किया, फोन नहीं उठा, कई बार कॉल करने पर भी फोन नहीं उठा, उन्होंने ब्यूटी पार्लर पर काम कर रहे कर्मचारी को घर भेजा।
बेडरूम में लटका हुआ था शव
कर्मचारी घर पहुंचा, अंदर घुसते ही चीखने लगा। अंदर बेडरूम में प्रोपर्टी डीलर का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस के पहुंचने के बाद शव को नीचे उतारा गया, पुलिस पूछताछ कर रही है।
फेसबुक पोस्ट डालने के बाद सुसाइड
11 मई 2018 को आगरा में एक निजी कम्पनी में कार्यरत युवक ने फेसबुक पोस्ट की, इस दोस्तों के कमेंट आने लगे कि कोई परेशानी तो नहीं है। वह अपने दोस्तों को रिप्लाई करता रहा, इसके बाद सुसाइड कर ली।
प्रकाश नगर, शाहगंज निवासी 22 वर्षीय आयुष पैंगोरिया सेक्टर नौ स्थित पीटर एजुकेशन सेंटर में काम करता था। रात को वहीं पर सोया करता था। कंप्यूटर सेंटर में ऑनलाइन शॉपिंग का ऑफिस भी है। शुक्रवार सुबह सेंटर पर कर्मचारी पहुंचे तो आयुष का शव पंखे पर लटका देखा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव फंदे से उतारा। पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तलाशी के दौरान मौके से एक टाइप किया हुआ सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा था कि शव घरवालों के सुपुर्द कर देना। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। पुलिस किसी को परेशान नहीं करे। पुलिस प्रारंभिक जांच में सुसाइड मान रही है, परिजनों का कहना है कि आयुष सुसाइड नहीं कर सकता है।
फेसबुक पर किया पोस्ट
थाना सिकंदरा इंस्पेक्टर ने बताया कि गुरुवार की रात साढ़े ग्यारह बजे आयुष ने फेसबुक पर एक कमेंट किया। लिखा कि जाने मेरे जहन में क्या-क्या चलता है, रस्सी देखकर पंखा याद आ जाता है। इस कमेंट पर उसके दोस्तों ने कमेंट किए। दोस्त योगी भदौरिया ने लिखा ओह ऐसा मत करिओ। आयुष ने इस कमेंट का जवाब हंसी में दिया। कई और भी कमेंट आए। आयुष ने भी उन्हें जवाब दिए। सब कुछ सेव है।
व्हाटसएप स्टेटस पर लिखा तुझे जीना है मेरे बिना
दोस्तों ने उसका व्हाट्सएप स्टेटस दिखाया। वह भी गुरुवार की रात अपडेट किया गया था। आयुष ने उस पर लिखा कि तुझे जीना है मेरे बिना। पुलिस का कहना है कि ऐसा कोई युवक प्रेम संबंधों में ही करता है। हालांकि अभी किसी युवती से दोस्ती और तकरार की कोई जानकारी नहीं हुई है।
प्रमाणपत्र के कारण परेशान था
थाना सिकंदरा इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों से जानकारी मिली है कि आयुष के हाईस्कूल के प्रमाणपत्र पर किसी युवती की फोटो प्रिंट होकर आ गई थी। इसे सही कराने के लिए वह कई साल से प्रयासरत था। पुलिस के अनुसार आयुष आगरा कॉलेज से बीएससी कर रहा था। फेसबुक पर अपडेट रहता था। पिछले दिनों ही एक फेसबुक ग्रुप का सूरसदन में कार्यक्रम आयोजित हुआ था। आयुष भी उसमें शामिल हुआ था। उसने फेसबुक पर वहां का वीडियो अपलोड किया था।