आगरालीक्स …आगरा में 10 वीं की टॉपर अविषी सिंह और 12 वीं की टॉपर काव्या मित्तल ने बताया कैसे किया टॉप, Marksheet देखें, जानें इनकी जुबानी। अपने बच्चों को भी पढ़ाएं, प्रेरणा मिलेगी।

सेंट एंथनीज स्कूल की अविषी सिंह ने 10 वीं में देश भर में टॉप किया है, उनके 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
10 वीं टॉपर अविषी सिंह एक दिन स्कूल मिस नहीं किया, लिख लिखकर देखा
अविषी सिंह का कहना है कि मैंने एक दिन भी स्कूल मिस नहीं किया। स्कूल में जो पढ़ाया जाता है उसे अच्छी तरह से समझा। घर आने के बाद सेल्फ स्टडी की, जो स्कूल में पढ़ाया गया था उसकी एक एक लाइन समझी। इसके बाद लिखकर देखा, गलत होने पर दोबारा लिखा। इससे सभी कांसेप्ट क्लियर होते गए और लिखने की प्रैक्टिस, परीक्षा में कैसे लिखें यह अच्छी तरह से आ गया।
सोशल मीडिया से दूरी
अविषी सिंह का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर नहीं है, पढ़ाई संबंधी जानकारी लेने के लि अपने एंड्रायड फोन का इस्तेमाल करती हैं। मां डॉ. रश्मि सिंह और पिता डॉ. दिग्जेंद्र सिंह ने पूरा सहयोग किया। अविषी इंजीनियरिंग करने के बाद सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं।
अविषी सिंह की माक्र्सशीट
फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, ज्योग्राफी, लिट्रेचर इन इंग्लिश, 100 100 अंक
हिंदी 99 अंक
इंग्लिश लैंग्वेज 98 अंक
12 वीं टॉपर काव्या मित्तल जाना चाहती हैं न्यायिक सेवा में
12 वीं की टॉपर सेंट एंथनीजय की काव्या मित्तल ने 98.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, ये न्यायिक सेवा में जाना चाहती हैं। इनका कहना है कि लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई की, पढ़ाई के दौरान कांसेप्ट क्लियर रखे। पढ़ाई के साथ खेलकूद, लेखन और किताब भी खूब पढ़ी, स्कूल की हिंदी मैग्जीन की संपादक भी हैं। पिता कारोबारी विक्रम मित्तल, मां रिचा मित्तल, बहन मनिका मित्तल बेंगलूरू में आईटी प्रोफेशनल हैं तो भाई प्रखर मित्तल सेंट पीटर्स से 12 वीं की पढ़ाई कर रहा है।
12 वीं के टॉपर
काव्या मित्तल सेंट एंथनीज 98.5 प्रतिशत
वर्तिका सिंह सेंट पैट्रिक्स 98.25 प्रतिशत
देवांश जैन सेंट पीटर्स 98.25 प्रतिशत
जैश्वरी शिवहरे सेंट एंथनीज 98 प्रतिशत
क्रष्णा शर्मा सेंट एंथनीज 98 प्रतिशत
10 वीं के टॉपर
अविषी सिंह सेंट एंथनीज 99.8 प्रतिशत
अमन दुआ सेंट पीटर्स 99.2 प्रतिशत
परिष्क्रत कुमार सिंह सेंट पीटर्स 99.2 प्रतिशत
श्रेय पाठक, सेंट पीटर्स 98.6 प्रतिशत
विनम्र अरोड़ा, सेंट पीटर्स 98.6 प्रतिशत
ऐश्वर्य जैन सेंट एंथनीज 98.6 प्रतिशत