मथुरालीक्स…मथुरा में भगवान रंगनाथ ने दिए भक्तों को दर्शन. 175 साल पुराने और 60 फीट ऊंचे चंदन से निर्मित रथ पर सवार होकर दिए दर्शन…
उत्तर भारत में दक्षिणात्य शैली के सबसे विशाल श्री रंग मंदिर में चैत्र कृष्ण पक्ष नवमी को भव्य ब्रहृमोत्सव के अतंर्गत् भगवान गोदा रंगमन्नार का रथ यात्रा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. लगभग 175 साल पुरानं चंदन से निर्मित रथ पर सवार होकर भगवान रंगनाथ ने दर्शन दिए. ठाकुर जी के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े और उनमें विशालकाय रथ खींचने की होड़ मच गई.
60 फीट ऊंचे रथ पर विराजे भगवान रंगनाथ
लगभग 175 साल पुराने और चंदन से निर्मित 60 फीट ऊंचे रथ में विराजमान होकर भगवान रंगनाथ ने भक्तों को दर्शन दिए. सुबह वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच ठाकुर रंगनाथ भगवान को श्री देवी और भूदेवी संग पालकी में विराजा गया और इसके बाद रथ यात्रा प्रारंभ की गई. भक्तों में भी उनके रथ को खीचंने का उत्साह देखने को मिला. पूरा मार्ग जयकारों से गुंजायमान हो गया. दोपहर में रथ यात्रा बड़ा बगीचा पहुंची जहां भगवान को विश्राम दिया गया. इसके बाद फिर से रथ को मंदिर की ओर प्रस्थान कराया गया.