
पंचरत्न होटल में रविवार को हुई बैठक के बाद आगरा व्यापार मंडल के महामंत्री गागन दास रामानी ने ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। हालात न सुधरे तो व्यापारियों के हाथों पुलिस पिटेगी। पानी सिर से ऊपर निकल चुका है। अब पलायन के हालात हैं या फिर मरने-मारने के। अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि एसएसपी और डीआईजी अपराध पर लगाम लगाने में विफल रहे हैं। उन्हें अब हटाया जाए। आगरा क्राइम कैपिटल बन गया है।
दवा, पेट्रोल पंप, जूता फैक्ट्री सब बंद
आगरा बंद के दौरान इस बार दवाओं की थोक एवं फुटकर दुकानें, सराफा, कपड़ा, जूता, किराना, जूता फै क्ट्रियां और फाउंड्री बंद रहेंगी। लोडिंग टेंपो एसोसिएशन के अध्यक्ष राजवीर सिंह और टैक्सेशन बार एसोसिएशन ने बंद का समर्थन किया है। पेट्रोल पंप दो घंटे के लिए बंद रखे जाएंगे।
12 बजे व्यापारी राजा मंडी पर होंगे एकत्रित
17 अगस्त को आगरा के सभी बाजार बंद रहेंगे। 12 बजे सभी व्यापारी राजा की मंडी बाजार पहुंचेंगे, जहां बैठक में आगे के आंदोलन की रणनीति तय होगी। मुख्यमंत्री को कानून व्यवस्था की मॉनिटरिंग करनी चाहिए। कैमरे लगाने को व्यापारी मदद देने को तैयार हैं, लेकिन कानून व्यवस्था सुधरे तो सही।
Leave a comment