
मंदिर के मठ महंत महेश गिरि ने बताया कि सोमवार तड़के तीन बजे मंदिर में अभिषेक, पूजा हुई। सुबह चार बजे से रात 12 तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में 400 से अधिक कांवड़ चढ़ने की संभावना है। मंदिर प्रशासन ने कांवड़ियों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था की है। उद्घाटन समारोह में सतीश चंद गोस्वामी, निर्मल गिरि, चंद्रकांत गिरि, जगदीश गिरि, केशव गिरि, विनोद गिरि, गौरव गिरि, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे। बल्केश्वर महादेव मंदिर में सोमवार सुबह जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक होगा। महंत सुनीलकांत नागर के मुताबिक शाम सात बजे फूल बंगला और शृंगार के दर्शन होंगे। रात नौ बजे आरती होगी।
सिकंदरा रोड पर यातायात बंद
सिकंदरा गुरु का ताल से आगे पत्थर घोडा से लेकर भगवती ढावा सिकंदरा तक सभी वाहनों पर प्रतिबंध है। सडक पर बैरियर लगा दिए गए हैं, जिससे कोई भी वाहन ना जा सके।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
मंदिर प्रांगण से बाहर तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सात सीसीटीवी कैमरे, दो एलईडी लगे हैं। मंदिर प्रशासन और सिविल डिफेंस के लोग व्यवस्था संभालेंगे। यमुना में बढ़े जलस्तर को देखते हुए बैरीकेटिंग की गई है।
Leave a comment