आगरालीक्स.. आगरा में बादल छा गए हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई है। जाने होली तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।
आगरा में सुबह से ही बादल छा गए और तेज हवा चली, ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई है। इससे मौसम का मिजाज बदल गया लेकिन दोपहर एक बजे के बाद तेज धूप निकल आई है, लोगों को गर्मी लग रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बादल छाए रहेंगे।
पांच से आठ मार्च तक बारिश की आशंका
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच से आठ मार्च तक बादल छाएंगे, बारिश भी हो सकती है। मगर, तापमान में गिरावट नहीं आएगी।
नौ मार्च से छट जाएंगे बादल
मौसम विभाग का अनुमान है कि नौ मार्च से बादल छट जाएंगे, तेज धूप निकलने से तापमान बढ जाएगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
05-Mar 17.0 29.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm
06-Mar 18.0 27.0 Generally cloudy sky with moderate rain
07-Mar 15.0 25.0 Generally cloudy sky with moderate rain
08-Mar 14.0 24.0 Generally cloudy sky with Light rain
09-Mar 15.0 25.0 Mainly Clear sky
10-Mar 15.0 25.0 Mainly Clear sky