Tuesday , 10 March 2026
Home बिगलीक्स CM Akhilesh Yadav inaugurate International Bird Festival in Agra
बिगलीक्स

CM Akhilesh Yadav inaugurate International Bird Festival in Agra

99

cm 2
आगरालीक्स….
टीवी और मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर जंगलों में पंक्षियों के बीच जिंदगी का सुखद अनुभव होता है। आगरा में इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ करते हुए सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि ‘पर्यावरण से जुड़े प्रोग्राम्‍स के आयोजन को ज्‍यादा से ज्‍यादा करवाने की कोशिश की जाएगी। इस समय ईको टूरिज्‍म को बढ़ावा देने की जरूरत है।” सीएम ने प्रदर्शनी को देखा, उन्होंने फेस्टिवल का शुभारंभ करने के बाद कहा, ”जहां बड़े-बड़े फेस्टिवल मनाए जा रहे हैं, वहां समाजवादी बर्ड फेस्टिवल मना रहे हैं। युवा तो बर्ड्स का महत्‍व अच्‍छी तरह से जानते होंगे, अगर उन्‍होंने फिल्‍म मैंने प्‍यार किया देखी होगी।” उन्‍होंने आगे बोलते हुए कहा, ”जो जितना पर्यावरण के करीब रहेगा, वह उतना ही खुश होगा। मैं मानता हूं कि घर में बैठकर टीवी देखने वालों से ज्‍यादा खुश बर्ड्स को देखने वाले होंगे।”
विपक्ष हो सकता है नाराज
इस दौरान सीएम ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बर्ड फेस्टिवल जैसे आयोजन से विपक्ष के लोग नाराज हो सकते हें। बर्ड्स के महत्‍व को बताते हुए सीएम ने कहा कि अगर बर्ड्स खत्‍म हो रही हैं तो समझ लेना चाहिए कि कुछ गड़बड़ हो रहा है।
विशेषज्ञ हुए शामिल
बता दें कि ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ये बर्ड फेस्टिवल हो रहा है। ये फेस्टिवल 6 दिसंबर तक चलेगा। इसमें नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के बर्ड स्पेशलिस्ट हिस्सा ले रहे हैं। इनमें डॉ. पामेला रेसमुसेन, डॉ. परअल्स्ट्राम, डॉ. मार्टिन केल्से, क्रे्रग जोन्स, डॉ. धनंजय मोहन, डॉ. असद रहमानी, बिक्रम ग्रेवाल, निखिल देवसार शामिल हैं। लोग प्रदेश में पाए जाने वाले पक्षियों पर मंथन करेंगे। चंबल सफारी में इस दौरान देश-विदेश की बर्ड्स भी देखने को मिलेंगी। खासकर साइबेरियन बर्ड की यहां पर काफी संख्‍या होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: All News Papers review 10th March 2026

आगरालीक्स..Agra News: 10 मार्च का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ, युद्ध का रसोई से...

बिगलीक्स

Agra Local News: Security agencies alert after bomb threat for Deewani Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के दीवानी में फिर से बम धमाके की धमकी,...

बिगलीक्स

Agra Local News: Fire Break Out in Factory in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी आते ही बढ़ने लगी आग की...

बिगलीक्स

Agra Local News: Last day for withdrawal of Nomination in National Chamber, Agra election 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के नेशनल चैंबर के चुनाव में आज नाम...

error: Content is protected !!