
गुरुवार को एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में अखिलेश यादव ने इंडियन क्रॉस बो एसोसिएशन के ऑफिशियल लोगो और वेबसाइट का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने भारतीय क्रॉस बो टीम के ट्रैक सूट को भी लॉन्च किया।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्रोस बो को देशी धनुष नाम दिया है। वे चाहते हैं कि प्रदेश का बच्चा-बच्चा इस खेल को समझे और खेले। क्रॉस बो के नाम से होने वाला यह खेल ज्यादा पॉपुलर नहीं है, न ही ज्यादातर लोग इसे जानते है। देशी धनुष के नाम से इसे प्रदेश में पहचान मिलेगी।
आयोजक रजत विज ने बताया कि जब मैं और मेरी पत्नी मुख्यमंत्री अखिलेश से मिले तो उन्हें आश्चर्य हुआ कि आगरा का कोई व्यक्ति राष्ट्रीय क्रॉस बो टीम का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने से ये खेल जल्द ही मुख्यधारा से जुड़ जाएगा।
स्वर्ण पदक जीतने वाली हिना विज पहली भारतीय
कार्यकम के आयोजक रजत विज की पत्नी हिना विज को पहली भारतीय होने का गौरव प्राप्त है, जिन्होंने 2015 में फ्लोरिडा में आयोजित विश्व क्रॉस बो प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण पदक और 3 रजत पदक जीते।
पांच देशों के शूटर्स ने दिखाई प्रतिभा
स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पांच देशों के क्रॉस बो के बीस इंटेरनेशनल शूटर्स ने भाग लिया। अमेरिका की इंटरनेशनल क्रॉस बो खिलाड़ी पेट कोपले, जापान की सुगियामा योशियकि, मोरेशिता माशाहीको, टोमो उमहेरा, पुर्तगाल से पौला मारिया, डेविड लोमोस, पेड्रोजा, कार्लोस व फिलिप रुई, स्वीडन से मिकी स्कॉटलून, रिकर्ड जेटर, आंद्रेयास, गोरान रेजर हेनरिक एंडर्स, तरुकोस्कि हेनरिक और रोजर मिकोल्ट प्रमुख है।
Leave a comment