Thursday , 30 April 2026
Home बिगलीक्स CM Akhilesh Yadav & Ramgopal reinducted: Amajwadi Party Split in Agra
बिगलीक्स

CM Akhilesh Yadav & Ramgopal reinducted: Amajwadi Party Split in Agra

169

आगरालीक्स …सपा में सुलह हो गई लेकिन आगरा में सपा में कलह मची हुई है। टिकट के नए दावेदार सामने आ गए हैं, भाजपा में जाने के रास्ते तलाश लिए गए हैं। सियासी तूफान के 18 घंटे में सपा पार्टी में बहुत कुछ हो गया है। अखिलेश और मुलायम समर्थक एक दूसरे के विरोध में आ चुके हैं और पार्टी में जमे रहने के लिए एक दूसरे की काट करने में लगे हैं। इससे संगठन में बदलाव के संकेत दिखाई देने लगे हैं। इसके साथ ही सपा से आगरा की नौ विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने किया ट्वीट। नेताजी के आदेशानुसार, सीएम अखिलेश यादव व रामगोपाल यादव का निलं‌बन तत्काल प्रभाव से समाप्त। मिलकर सांप्रदायिक ताकतों को हराएंगे और फिर यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

– मीडिया से बातचीत में शिवपाल बोले, अखिलेश व रामगोपाल का निष्कासन समाप्त हो गया है। रामगोपाल द्वारा बुलाए गए पार्टी के अधिवेशन पर ‌शिवपाल ने कहा कि अब सब ठीक हो गया है। नेताजी के साथ मिलकर बैठेंगे और प्रत्याशियों की लिस्ट पर चर्चा करेंगे। अब किसी भी तरह का विवाद नहीं है।

आगरा में तीन दिन से चल रहा सपा में घमासान
.सीएम अखिलेश यादव को पार्टी से निष्कासित करने के बाद आगरा में कई पदाधिकारियों ने सपा छोड दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया, युवा सपा नेताओं ने अखिलेश यादव के समर्थन में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार शाम एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्‍कासित कर दिया. उन्‍होंने कहा कि रामगोपाल ने पार्टी को बहुत नुकसान पहुंचाया है. मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव नहीं समझ रहे. रामगोपाल उनका भविष्‍य बर्बाद कर रहे हैं. इसके साथ ही सीएम अखिलेश यादव के समर्थक आगरा में सडकों पर आ गए। जिला मीडिया प्रभारी मदन मोहन शर्मा, जिला सचिव भगवती यादव, वीरेंद्र यादव, प्रधान महाराज सिंह, लाला आदि ने सपा से इस्तीफा दे दिया।
सपा कार्यकर्ताओं ने सेंट जोंस कॉलेज चौराहे पर मुलायम सिंह की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया
28 को जारी हुई थी सूची
विधानसभा चुनाव के लिए सपा की टिकट पर सीएम अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की अलग अलग सूची के असमंजस पर पहली सूची जारी की गई है। आगरा और अलीगढ मंडल के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ ही, शेष सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।
सपा में प्रत्याशियों को लेकर घमासान मचा हुआ है। ऐसे में पिछले चुनाव में सपा की टिकट से जीते विधायकों की टिकट भी कट सकती है, इस तरह की चर्चाओं के बाद सपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सूची में मौजूदा विधायकों को चुनाव लडाने और ना लडाने का फैसला लिया गया है। आगरा के बाह से अरिदमन सिंह विधायक हैं, पार्टी ने बाह विधानसभा सीट से उन्हें ही प्रत्याशी घोषित किया है।

एत्मादपुर सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं
नई सूची में एत्मादपुर से उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया गया है। यहां से प्रेम सिंह बघेल ने पिछला चुनाव लडा था और बसपा के धर्मपाल सिंह से चुनाव हार गए थे। लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीति के जानकारों में कुछ का कहना है कि कांग्रेस से संभावित गठबंधन के चलते इस सीट पर फैसला नहीं लिया गया है। हो सकता है गठबंधन होने की सूरत में सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी जाए। कुछ लोगों का कहना है कि इस सीट पर अभी विचार चल रहा है। जल्द ही नाम तय कर दिया जाएगा।

दक्षिण – क्षमा जैन सक्सेना
उत्तर – कुंदनिका शर्मा
छावनी – चंद्रसेन टपलू हार्ट अटैक से मौत हो गई
आगरा ग्रामीण – राकेश धनगर
सीकरी – राम निवास शर्मा
फतेहाबाद – डा. राजेंद्र सिंह
बाह – अरिदमन सिंह
खेरागढ़ – पक्षलिका सिंह

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain in early morning in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी से राहत, बादल छाने के साथ...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 30th April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 30 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ एग्जिट...

बिगलीक्स

Agra Live News: The Housing Development Council has sealed illegal constructions in Kamala Nagar Yojna…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में आवासीय भूमि पर चल रहा था हॉस्पिटल....

बिगलीक्स

Agra Live News: Car hit bike, One dead & other injured

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में तेज स्पीड कार ने बाइक में मारी टक्कर,...

error: Content is protected !!