आगरालीक्स….आगरा मंडल में इस तारीख को फिर आ रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ. ब्रज से जुड़े इस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ..
आगरा मंडल में सीएम योगी आदित्यनाथ एक बार फिर आ रहे हैं. इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. वे उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद द्वारा वृंदावन कुंभ मेला स्थल पर आयेाजित होने जा रहे ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ करेंगे. इसका शुभारंभ 10 नवंबर को किया जाएगा. सीएम का ये कार्यक्रम गोपाष्टमी से एक दिन पहले का है. ऐसे में प्रशासन द्वारा उनके आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया. सीएम ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ तो करेंगे ही वे यहां पर हुनर हॉट ओर केंद्रीय टैक्सटाइल के शिल्प मेले को भी देखने जाएंगे. रविवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और डीएम नवनीत चहल ने इसको लेकर तैयारियों की समीक्षा भी की. ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ रणनीति बनाई गई.