आगरालीक्स…(7 November 2021 Agra News) आगरा में अभी दो दिन और छाई रहेगी धुंध. सर्दी का अहसास होने लगा ज्यादा. जानें आगरा का तापमान…
रविवार को इतना रहा तापमान
आगरा में इस समय धुंध छा रही है. सुबह के समय शहर के लगभग सभी इलाकों में धुंध को देखा जा रहा है. हाइवे पर तो इसका अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है. दिवाली के बाद से लगभग ऐसा ही है. इधर दिन में धूप तो निकल रही है लेकिन उसका असर कोई जयादा नहीं है. लोगों को ये धूप सुकून दे रही है. वहीं रात के समय तापमान लगातार कम हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से सामान्य से दो डिग्री नीचे 29.2 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान अभी भी 15 डिग्री से नीचे बना हुआ है वह रविवार को 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
दो दिन छाई रहेगी धुंध
इधर मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक धुंध छाई रहेगी. मौसम लगभग ऐसा ही बना रहेगा. हालांकि इसके बाद तापमान में थोड़ी बहुत फिर से तेजी देखी जा सकेगी. दिन का तापमान 31 डिग्री तक तो रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.