लखनऊलीक्स…सीएम योगी ने कहा- हमारी सरकार गरीबों के साथ। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद से छुड़ाई जमीन पर बने फ्लैटों को देखा। बच्चों को बांटी चाकलेट।
फ्लैटों का किया निरीक्षण

सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज के दौरे पर हैं। उन्होंने माफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर बन रहे फ्लैटों का पीडीए अफसरों के साथ निरीक्षण किया।
पिछली सरकार माफिया के साथ होती थीं
उन्होंने इसके बाद बच्चों के साथ मुलाकात कर चाकलेट बांटी। उन्होंने इस मौके पर मंच से कहा कि हमारी सरकार गरीबों के साथ खड़ी है, जबकि पिछली सरकारें माफिया के साथ होती थी।
768 करोड़ की परियोजनाओं का लोकापर्ण-शिलान्यास
उन्होंने इस मौके पर 768 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण किया।