आगरालीक्स…….. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे और यमुना एक्सप्रेस वे भीषण हादसे में पांच की मौत। एक्सयूवी डिवाइडर से टकराने के बाद एक्सप्रेस वे पर दूसरी तरह से आ रही सफारी में जा घुसी।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक्सयूवी शुक्रवार को आगरा की तरफ आ रही थी, फिरोजाबाद में माइल स्टोन 41 के पास एक्सयूवी डिवाइडर से टकराने के बाद एक्सप्रेस पर दूसरी तरफ पलट गई। उसी दौरान टाटा सफारी आ गई, टाटा सफारी एक्सयूवी में जा घुसी।
हादसे में चार की मौत
भीषण सड़क हादसे के बाद दोनों गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में एक्सयूवी सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि टाटा सफारी सवार लोग घायल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक की पहचान विनय यादव निवासी मैनपुरी के रूप में हुई है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर कार की टक्कर से एक की मौत
शुक्रवार को दूसरा हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली इंटरचेंज पर हुआ। कार ने बस का इंतजार कर रहे दो लोगों को चपेट में ले लिया, हादसे में लायन जोशी निवासी नेपाल की मौत हो गई। इसके बाद खड़ी कार में टक्कर मार दी।