आगरालीक्स …आगरा में कडाके की सर्दी है, इस बार का सबसे कम तापमान शुक्रवार को दर्ज किया गया, नए साल में बारिश की आशंका है। स्कूलों की छुटटी 27 दिसंबर तक की गई थी, इसे बढाने पर शुक्रवार रात तक निर्णय लिया जाएगा।
आगरा में सर्दी का सबसे ठंडा दिन शुक्रवार रहा, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 .5 डिग्री पहुंच गया, इससे पहले आगरा का तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था। सुबह कोहरा छाने के बाद दोपहर 12 बजे से धूप निकल आई है, इससे लोगों को राहत मिली है लेकिन गलन भरी सर्दी में लोगों की कंपकंपी छूट रही है।
2 जनवरी को बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने एक जनवरी को बादल छाए रहने और दो जनवरी 2020 को बारिश की आशंका व्यक्त की है, इससे तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी नीचे जाने की आशंका है।
आईएमडी
Departure from Normal(oC) -9
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 27/12/19) 4.5
Departure from Normal(oC) -1
पूर्वानुमान
28-Dec 5.0 15.0 Cold Day
29-Dec 4.0 16.0 Cold Day
30-Dec 4.0 16.0 Moderate Fog
31-Dec 4.0 16.0 Moderate Fog
01-Jan 5.0 14.0 Partly cloudy sky
02-Jan 5.0 14.0 Partly cloudy sky with Thundery development